YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

टी20 खेलने नेपाल जाएंगे गेल

 टी20 खेलने नेपाल जाएंगे गेल

टी20 खेलने नेपाल जाएंगे गेल
वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल अब नेपाल में टी20 क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आयेंगे। 40 साल के गेल काठमांडू में 29 फरवरी से शुरू हो रहे नेपाल के घरेलू टी20 टूर्नामेंट एवरेस्ट प्रीमियर लीग में पोखरा राइनोज की ओर से खेलेंगे। गेल ने यह जानकारी ट्विटर पर दी है। 
गेल ने अपना वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता, एवरेस्ट प्रीमियर लीग के लिए नेपाल जाऊंगा। आइये और मेरी टीम पोखरा राइनोज का समर्थन करें। नेपाल गेल के तूफान के लिए तैयार हो जाओ।' वहीं लीग के आयोजकों ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर गेल के खेलने की पुष्टि की है।  आयोजकों ने कहा कि गेल ने पोखरा राइनोज की ओर से एवरेस्ट प्रीमियर लीग में खेलने की पुष्टि कर दी है। 

Related Posts