YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

फांसी में देरी के लिए निर्भया के माता-पिता ने  केजरीवाल को दोषी ठहराया

फांसी में देरी के लिए निर्भया के माता-पिता ने  केजरीवाल को दोषी ठहराया

फांसी में देरी के लिए निर्भया के माता-पिता ने  केजरीवाल को दोषी ठहराया
निर्भया गैंगरेप-मर्डर के चार दोषियों की फांसी में देरी के लिए निर्भया के माता-पिता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दोषी ठहराया है। 
निर्भया की मां आशा देवी ने एक चैनल से बात करते हुए कहा, 'कहीं ना कहीं सरकारों की चाल है। हमें सांत्वना देते रहे। क्योंकि उनका वोट आने वाला है। सात साल पहले ये लोग पूरी दिल्ली में झंडा उठाए, टोपी पहनाए कि हम दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा करेंगे। अब तीसरी बार वोटिंग हो रही है, लेकिन मुजरिम का वकील मुझे चैलेंज करके गया है कि यह फांसी नहीं होगी।' 
निर्भया के पिता ने कहा, 'कोर्ट ने मामले को टाल दिया, पता नहीं कितने दिन मामला टला रहेगा, इसका मतलब केजरीवाल ने ये काम किया है, केजरीवाल के अधिकार में जेल अथॉरिटी है, वहीं से सब कुछ रुका हुआ है। पूरा सिस्टम केजरीवाल के हाथ में है।'
वहीं अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे दुख है की निर्भया के अपराधी कानून के दांव-पेच ढूंढ कर फांसी को टाल रहे हैं। उनको फांसी तुरंत होनी चाहिए। हमें हमारे कानून में संशोधन करने की सख्त जरूरत है ताकि रेप के मामलों में फांसी 6 महीने के अंदर हो।' वहीं, केंद्रीय गृहराज्य मंत्री जी कृष्ण रेड्डी ने कहा, 'इस बात पर चर्चा होनी चाहिए कि किस तरह जघन्य अपराध के दोषी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी कानूनी प्रक्रिया के जरिए फांसी को टाल रहे हैं।' 
इस मुद्दे पर  अकाली दल और भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। अकाली दल नेता मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'निर्भया बेटी से आज पूरे देश को माफी मांगनी चाहिए। हमारे देश का कानून खोखला साबित हो रहा है। अरविंद केजरीवाल जी आपकी आत्मा आपको धिक्कारती नहीं? सिर्फ निर्भया के माता पिता ही नहीं। मैं भी आपको इस नाइंसाफी का दोषी मानता हूं।'  भाजपा   नेता कपिल मिश्रा ने कहा, 'निर्भया की मां की आंखों से निकला एक-एक आंसू, मुंह से निकली एक-एक हाय केजरीवाल की सत्ता को भस्म कर देगी।' 

Related Posts