YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

दिल्ली चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र:  2 रु/किलो आटा-छात्राओं को मुफ्त स्कूटी का वादा

दिल्ली चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र:  2 रु/किलो आटा-छात्राओं को मुफ्त स्कूटी का वादा

दिल्ली चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र:  2 रु/किलो आटा-छात्राओं को मुफ्त स्कूटी का वादा 
- 1 लाख 3 हजार करोड़ की लागत से वर्ल्ड का सबसे बड़ा ग्रीन हाईवे दिल्ली और मुंबई के बीच बन रहा: नितिन गडकरी
- दिल्ली में प्रदूषण को कम करने हेतु इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा- मनोज तिवारी
- गरीब परिवारों को 2 रु / किलोग्राम की दर पर गेंहूँ का दिया जाएगा आटा 
- 10 नए कॉलेज और 200 नए स्कूल शुरु किये जाएंगे
- परिवार की पहली 2 लड़कियों के जन्म के साथ उनके नाम से निश्चित राशि सरकार द्वारा खाते में जमा की जाएगी साथ ही 21 साल के होने पर उन्हें 2 लाख रुपयों का लाभ मिलेगा
- 9वीं से 12वीं कक्षा की लड़कियों को निशुल्क साइकिल व ‘कॉलेज में वाली छात्राओं को निशुल्क इलेक्ट्रिक स्कूटी 
- गरीब विधवा महिलाओं की पुत्री के विवाह पर सरकार 51 हजार रुपए का विशेष उपहार देगी
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली देश का दिल् और सभी भारतीयों का अभिमान है। भाजपा का इतिहास दिल्ली से जुड़ा हैं क्यों हमारे नेताओं ने दिल्ली में यशस्वी काम करके देश का नेतृत्व किया है। अटल जी हो या मोदी जी सबने दिल्ली की तकदीर और भविष्य को बदलने का काम किया है। मोदी जी के नेतृत्व में नमामि गंगे योजना शुरु कि गई जिसते तहत गंगा की सफाई करने का काम शुरु किया गया लेकिन उससे पहले ये जरूरी था कि गंगा से मिलने वाली नदियों का साफ किया जाएगा और इसलिए यमुना सहित 40 नदियों के शुद्धिकरण का काम चल रहा है। यमुना के जल प्रदूषण के लिए केंद्र सरकार ने 6000 करोड़ के 13 प्रोजेक्ट जिसपर काम चल रहा है और सभी राज्य की सरकारों को पूरा फंड उपलब्ध करवाया गया। लखवाड़ परियोजना को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाया गया जिसके बाद 2070 तक दिल्ली वालों का साफ पानी मिलता रहेगा। ट्रैफिक से होने वाले प्रदूषण दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या थी, जिसे ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के जरिए कम किया गया और अब  द्वाराका एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है और अप्रैल में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा। 1 लाख 3 हजार करोड़ की लागत से वर्ल्ड का सबसे बड़ा ग्रीन हाईवे दिल्ली और मुंबई के बीच बन रहा है। अगले तीन साल के अंदर दिल्ली के लोग 12 घंटे में अपनी गाड़ी से मुंबई का सफर पूरा कर सकते हैं इसके साथ ही अलग-अलग व्यवसाय को विकसित करने के लिए हाईवे के पास की जमीन सस्ते में उपलब्ध होगी। ये दिल्ली वालों के लिए एक तोहफा है। 
         गडकरी ने कहा कि दिल्ली में जो भी सरकारें आई हैं उसमें दिल्ली की जल और वायु प्रदूषण की समस्या को समझते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम किया तो वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किया है। भाजपा के सांसदों और मंत्रियों ने दिन-रात एक कर के दिल्ली के परेशानियों को दूर करने का काम किया है। दिल्ली की तकदीर बदलने के लिए लॉन्ग टर्म प्लानिंग चाहिए और वो सोच और विजन भारतीय जनता पार्टी ने बताया है। दिल्ली के लाखों लोगों की समस्याओं और सुझावों का उपयोग करते हुए विकास की नई रूप रेखा तैयार की गई है। भाजपा झूठ और सांप्रदायिकता की राजनीति नहीं करती है, गांव, गरीब, मजदूर किसान, देश का भविष्य बदलना ही भाजपा का उद्देश्य है जिसके लिए निरंतर काम किए जा रहे हैं। विकास का बुलेट ट्रेन तेजी से चले इसके लिए दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बननी चाहिए। 
         दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज संकल्प पत्र के जरिए दिल्ली के लोगों की आम समस्याओं के समाधान के साथ ही मांगों को पूरा किया है। दिल्ली के अनाधिकृत कॉलोनियां जो अब अधिकृत हो चुकी है के समुचित विकास की योजना बनाई जाएगी जिसके लिए एक समर्पित “कॉलोनीज डेवलपमेंट बोर्ड” का गठन किया जाएगा।गरीब परिवारों को दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर गेंहूँ का आटा दिया जाएगा। दिल्ली को पूरी तरह टैंकर मुक्त करने के लिए वर्ष 2024 तक हर घर नल से स्वच्छ पेयजल प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाएगा व दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक सभी को पक्का आवास उपलब्ध भी करवाएंगे, आयुष्मान भारत योजना भी लागू की जाएगी। शिक्षा और स्वस्थ्य के बजट में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी व 10 नए कॉलेज और 200 नए स्कूल शुरु किये जाएंगे। एक नयी “समृद्ध दिल्ली इंफ्रास्ट्रक्चर योजना” की शुरुआत होगी जिसके माध्यम से दिल्ली में बेहतर सड़क, फ्लाइओवर आदि बुनियादी ढांचे का निर्माण प्राथमिकता और लक्षित रूप से किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की पहली 2 लड़कियों के जन्म के साथ उनके नाम से निश्चित राशि सरकार द्वारा खाते में जमा की जाएगी और 21 साल के होने पर उन्हें 2 लाख रुपयों का लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ रहीं लड़कियों को निशुल्क साइकिल व ‘कॉलेज में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को हम निशुल्क इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। गरीब विधवा महिलाओं की पुत्री के विवाह पर सरकार 51 हजार रुपए का विशेष उपहार देगी। पांच वर्ष के कार्यकाल में कम से कम 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा व महिलाओं के लिए भाजपा एक विशेष ‘महिला सशक्तिकरण मिशन बोर्ड’ की स्थापना करेंगे। 
तिवारी ने बताया कि यमुना विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा व बड़े पैमाने पर ‘यमुना महोत्सव’ मनाया जाएगा। दिल्ली के किसानों को 6000 रुपये की सम्मान निधि सीधे उनके खाते में दी जाएगी। 1984 के दंगों के पीड़ितों के एक बच्चे को नौकरी दी जाएगी व महिलाओं की मासिक पेंशन 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये की जाएगी। करोल बाग, पहाड़गंज, दरियागंज सहित कुल 23 इलाकों की जीर्ण संपत्तियों और फ्लोर के अनुसार विभाजित 22,000 संपत्तियों को नाममात्र चार्जे लेकर नियमित किया जाएगा, मालिकाना हक दिया जाएगा और फ्रीहोल्ड किया जाएगा। दिल्ली को ‘स्टार्टअप सिटी’ के रूप में विकसित करने और युवाओं को सफल उद्यमी बनाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये के विशेष ‘स्टार्टअप एंड इनोवेशन फंड’ सहित एक दूरदर्शी स्टार्टअप नीति, इनोवेटर्स के लिए को-वर्किंग स्पेस और इन्क्यूबेशन सेंटर जैसे लक्षित कदम उठाये जाएंगे। श्री तिवारी ने कहा कि ‘विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय’ की स्थापना होगी जिसमें विद्यार्थियों के लिए 100ः रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया और खेलो इंडिया की अवधारणा के अनुरूप नई खेल नीति बनाई जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों एवं निम्न आय वर्ग के लिए बनाये गये कुल 52 हजार आवासों को प्राथमिकता से आवंटित किया जाएगा। दिल्ली में प्रदूषण को कम करने हेतु इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा और यही दिल्ली के लोग चाहते हैं। भाजपा दिल्ली के विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। 
मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि यह संकल्प पत्र दिल्ली के 11,35, 636 लोगों के सुझावों पर आधारित है जिसमें दिल्ली की दिल्ली की समस्या हैं जिन्हें भाजपा को दूर करना है। दिल्ली की जनता चाहती है कि सड़कों पर जलभराव की समस्या दूर हो। टूटी हुई सड़को को ठीक किया जाये। प्रदूषण, परिवहन, बेराजगारी, दूषित पानी, दिल्ली के स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों और प्रचार्यों के पद को भरा जाये, संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाये, रेहड़ी पटरी वालों की समस्या का निदान हो, आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिले, बेघर को घर मिले, महिला सुरक्षा एवं नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अपने सुझाव दिये। दिल्ली की जनता ने आने वाले 5 वर्षों में विकास की नई परिभाषा रचने वाली, गरीबों का उत्थान करने वाली, महिलाओं का सम्मान करने वाली, बच्चों को शिक्षा देने वाली, इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करने वाली और समाज को सशक्त करने वाली सरकार बनाने के लिये रचनात्मक सुझाव दिये हैं। उनक सबका संकलन डॉ. हर्ष वर्धन के नेतृत्व में घोषणा पत्र कमेटी ने किया है ।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री व दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक तरुण चुघ, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री व संकल्प पत्र समिति संयोजक डॉ. हर्षवर्धन, राज्यसभा सांसद विजय गोयल, सांसद मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, हंसराज हंस, गौतम गंभीर उपस्थित थे। मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा ने संकल्प पत्र की प्रस्तावना को पढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

Related Posts