YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

ज्यादा चीनी के सेवन के है नुकसान -दिन भर होती है थकान सी महसूस 

ज्यादा चीनी के सेवन के है नुकसान -दिन भर होती है थकान सी महसूस 

ज्यादा चीनी के सेवन के है नुकसान -दिन भर होती है थकान सी महसूस 
 जानेमाने कार्डियॉलजिस्ट कहते हैं कि अगर आपको दिन भर थकान महसूस होती है तो यह इस बात का सबसे बड़ा संकेत है कि आप ज्यादा मात्रा में चीनी खा रहे हैं। यह डायट आपको बुरी तरह काबू में कर सकती है और इसके कई नुकसान भी हैं। ज्यादा चीनी खाने से टेस्ट बड्स मर जाते हैं। समय के साथ चीनी टेस्ट बड को सुन्न कर देती है। इसलिए मीठे स्वाद के लिए उन्हें ज्यादा चीनी खाने की इच्छा होती है। चीनी में फाइबर और प्रोटीन नहीं होता, केवल कैलरीज होती है। इसके कारण यह शरीर में ज्यादा इंसुलिन स्रावित करता है। इंसुलिन एक तरह का हॉर्मोन है, जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। जब आप चीनी खाते हैं तो ब्लड शुगर जल्दी बढ़ता है। बुरे ब्लड शुगर से कॉग्निशन का खतरा होता है। इससे दिमाग खाना खाने के बाद भी शांत नहीं हो पाता है।चीनी की ज्यादा मात्रा खाने के कारण ये सभी समस्याएं प्रमुख रूप से होती हैं। ज्यादा बार बीमार पड़ना इस बात का संकेत है कि आपको चीनी के सेवन की मात्रा घटानी चाहिए। वास्तव में यह आपकी इम्यूनिटी (प्रतिरक्षा) को कमजोर बनाती है और बीमारियों से लड़ने की शरीर की क्षमता को घटाती है।  चीनी के कारण शरीर में सूजन बढ़ जाती है और त्वचा से संबंधित समस्याएं भी बढ़ती हैं। इसके कारण रोससा, एग्जिमा, मुंहासे, तैलीयता और शुष्कता आदि समस्याएं होती हैं।चीनी की मात्रा कम करने से इन समस्याओं से छुटकारा मिलता है।  

Related Posts