YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

केजरीवाल को अ‎मित शाह ने यमुना में डुबकी लगाने की दी चुनौती

केजरीवाल को अ‎मित शाह ने यमुना में डुबकी लगाने की दी चुनौती

केजरीवाल को अ‎मित शाह ने यमुना में डुबकी लगाने की दी चुनौती 
- एक बार प्रयागराज जाकर गंगा नदी में डुबकी लगाने का भी ‎दिया सुझाव
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी कि अगर उन्हें लगता है कि यमुना नदी साफ है तो एक बार उसमें डुबकी लगाएं। दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा ‎कि मैं अरविंद केजरीवाल को यमुना नदी में डुबकी लगाने की चुनौती देता हूं। अगर वह ऐसा करते हैं तो हम मान लेंगे कि अब यमुना नदी साफ है।  मेरा केजरीवाल को सुझाव है कि उन्हें एक बार प्रयागराज जाकर गंगा नदी में डुबकी लगानी चाहिए, तब उन्हें पता लगेगा कि नदी को कैसे साफ रखा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा नदी को साफ करने की कोशिश की हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के सत्ता में आने से पहले दिल्ली जल बोर्ड को 178 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का फायदा हो रहा था, लेकिन जैसे ही यह सरकार सत्ता में आई तो सालाना 800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। केजरीवाल ने पांच साल पहले जो वादे किए थे, वे अभी तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने वादा किया था कि राष्ट्रीय राजधानी में 1000 स्कूलें और 50 नए कॉलेज खोले जाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया था। हमने पता किया तो 1.50 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें से 1.25 लाख कैमरे केंद्र सरकार की ओर दिए गए फंड से लगाए गए हैं। गृहमंत्री का कहना है कि चुनाव से पहले केजरीवाल ने कहा था कि वह सरकारी बंगला और कार नहीं लेंगे, लेकिन वह सभी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।
 

Related Posts