YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

सोनू निगम पर सोना महापात्रा ने साधा निशाना

 सोनू निगम पर सोना महापात्रा ने साधा निशाना

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनकी विशेष प्रस्तुति रद्द करने और उनकी जगह गायक संगीतगार कैलाश खेर को शो दिए जाने के बाद सोमवार को गायिका सोना महापात्रा ने मशहूर गायक सोनू निगम पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि खेर सोना के साथ यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोपी है। ट्वीट करते हुए सोना ने कहा सोनू निगम जी सहित प्रिय पुरुष अधिकार के कार्यकर्ताओं आप यह जानकर खुशी और राहत महसूस करेंगे कि बीते कुछ महीनों में तीसरी बार मेरी शो डेट रद्द कर दी गई एवं मेरी जगह कैलाश खेर को प्रस्तुति दे दी गई। महिला दिवस पर यह दिल दुखाने वाली घटना है। बता दें कि पिछले साल सोना कैलाश और गायक संगीतकार अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। आरोपों के बाद अनु के समर्थन में सोनू आगे आए थे।

Related Posts