YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

भाजपा जो कहते हैं उसे डंके की चोट पर करती हैं: राजनाथ सिंह

भाजपा जो कहते हैं उसे डंके की चोट पर करती हैं: राजनाथ सिंह

 भाजपा जो कहते हैं उसे डंके की चोट पर करती हैं: राजनाथ सिंह 
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने महरौली में भाजपा प्रत्याशी कुसुम खत्री और अम्बेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी खुसीराम बक्शी के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम कांग्रेस आम आदमी पार्टी की तरह वादे करके भूलने वालों में नहीं है। हम साल 1951 से कहते आ रहे हैं कि हमारी बहुमत की सरकार आएगी तो एक देश में दो विधान नहीं चलने देंगे। मुस्लिम बहनों के साथ अत्याचार नहीं होने देंगे। राममंदिर बनाएंगे और पड़ोसी देशों में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हो रहे अल्पसंख्यक भाइयों को भारत की नागरिकता देंगे। आप देखिए 2014 में हमारी सरकार बहुमत से बनी और हमने अपने किए वादे पूरे करने शुरू कर दिए। हमने तीन तलाक को खत्म किया। हमने पड़ोंसी देशों में प्रताड़ित हो रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने वाले कानून को पास किया। हम राम मंदिर के लिए वर्षों तक लड़े और तथ्यों के साथ कोर्ट गए। जहां हमारी विजय हुई और हमने जहां मंदिर बनने के लिए कहा था, वहीं भव्य मंदिर का रास्ता प्रशस्त हुआ। अयोध्या में कुछ ही महीनों में भगवान श्रीराम का जैसा भव्य मंदिर बनने जा रहा है, उतना पूरे विश्व में कहीं नहीं होगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए भ्रम पैदा कर रहे हैं कि मुसलमानों को पाकिस्तान भेजा जाएगा। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह कानून भारतीय मुसलमान के खिलाफ नहीं है बल्कि नागरिकता देने वाला है। भाजपा केवल महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के विचारों को आगे बढ़ाया। जब देश का विभाजन धार्मिक आधार पर हुआ, करोड़ों लोग दर-बदर हुए, अपना घर बार छोड़ा तब महात्मा गांधी और पंडित नेहरू जी ने खुद कहा था जो भी नागरिक पाकिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हो उनके लिए भारत का रास्ता सदैव खुला रहेगा। यही बात साल 2003 में जब अटल जी की सरकार थी, तब 10 साल प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने भी लोकसभा की कार्यवाही में आन रिकार्ड अटल जी से पूछा था पड़ोसी देशों में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हो रहे अल्पसंख्यकों को सरकार नागरिकता देने में विलंब क्यों कर रही हैं? भाइयों बहनों मैं हैरान हूं आज वही कांग्रेस देश में गलतफहमी पैदा करने की कोशिश क्यों कर रही हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम जनता से मुद्दे छिपाकर राजनीति नहीं करते। बल्कि भाजपा जो कहते हैं उसे डंके की चोट पर करती हैं। हम सरकार में आने से पहले कह चुके थे। तीन तलाक खत्म करेंगे। आज दुनिया के किसी भी देश में यह अन्याय हो रहा हो, लेकिन भारतीय जनमता पार्टी की सरकार ने भारत में मुस्लिम बहनों के साथ यह अपराध नहीं होने दिया। मैं इस देश का रक्षा मंत्री होने के नाते और और भाई प्रधानमंत्री मोदी की ओर से देश के सभी नागरिको को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि भारत में किसी भी व्यक्ति को धार्मिक आधार पर प्रताड़ित करने वालों को दंड़ित किया जाएगा। कोई भी माई का लाल उन पर हाथ नहीं उठा सकता है। मैं यह स्वीकार करता हूं कि हर समाज में हर कौम में कुछ बुरे लोग भी होते हैं, लेकिन हमें राष्ट्र धर्म का निर्वाह करने से कोई नहीं रोक सकता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले पांच साल में कोई कार्य नहीं किया और केवल भ्रम फैलाया है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की जनता के लिए आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराने की योजना शुरू की, लेकिन दिल्ली में केजरीवाल ने उसे रोक दिया। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि अपना हित साधने के लिए जनता परेशान करने का हक किसी भी सरकार को नहीं है। उन्होनें कहा कि नफरत की स्याही से इतिहास लिखने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए वरना इतिहास माफ नहीं करेगा। मैं दिल्ली की जनता से अपील करना चाहता हूं कि वे 8 फरवरी को पोलिंग बूथ तक जाएं और कमल के निशान पर बटन दबाकर दिल्ली में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएं।

Related Posts