YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

केजरीवाल विश्वविद्यालयों को अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं- नरेन्द्र सिंह तोमर

केजरीवाल विश्वविद्यालयों को अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं- नरेन्द्र सिंह तोमर

केजरीवाल विश्वविद्यालयों को अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं- नरेन्द्र सिंह तोमर 
 केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ओखला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्म के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश, जिला व मंडल के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभा में नरेन्द्र सिंह तोमर ने जनता से प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील की और लोगों को जो कहा वो किया का भरोसा दिलाया। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि केजरीवाल जामिया जेएनयू के बाद शाहीनबाग खड़ा कर दिल्ली का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। विश्वविद्यालयों को अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। बच्चों की जब पढ़ाई का समय है तो उन्हें देश विरोधी नारे लगाने की ट्रेनिंग दी जा रही है, लेकिन दिल्ली सब देख रही है। मुसलमानों को भड़काया जा रहा है। दरअसल केजरीवाल ऐसा कार्य इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी विकास के मुद्दे पर कभी थी ही नहीं। तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। गरीबों, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए कार्य कर रही है। जिनके सर पर छत नहीं है, उन्हें 2022 तक आवास दिया जाएगा। गरीबों को मुफ्त में गैस कनेक्शन, शौचालय दिया जा रहा है। सरकार दिल्ली के बुनियादी ढ़ाचें को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। इसके विपरीत केजरीवाल सरकार अड़ंगा अटकाने का कार्य कर रही है जिसका जवाब दिल्ली की जनता 8 फरवरी को पोलिंग बूथ पर जाकर देने जा रही है। 

Related Posts