YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम जारी, उत्तर भारतीय राज्यों में शीत का प्रकोप

पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम जारी, उत्तर भारतीय राज्यों में शीत का प्रकोप

पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम जारी, उत्तर भारतीय राज्यों में शीत का प्रकोप
जनवरी का महीना खत्म हो गया है, लेकिन सर्दी जाने का नाम नहीं ले रही। ठंड और कोहरे का कहर देश के कई हिस्सों में जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीत लहर की भविष्यवाणी की है। जबकि, ओडिशा के कई इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 
उधर, हिमाचल में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों के लिए मुसिबत खड़ी हो गई है। किन्नौर जिले का रेकॉन्ग पियो बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-थलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट और पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिर सकती है।
मौसम विभाग ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर की तरफ बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के 3 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
शिमला में इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिले में जनवरी में ठंड ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 1994 में इतनी अधिक ठंड पड़ी थी। उस समय जिले का न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि इस वर्ष जनवरी में सबसे कम तापमान 31 जनवरी को माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड से नलों में पानी जम गया।

Related Posts