YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

आप नेता संजय सिंह ने योगी को बताया मनोरोगी

आप नेता संजय सिंह ने योगी को बताया मनोरोगी

आप नेता संजय सिंह ने योगी को बताया मनोरोगी 
आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मनोरोगी बताया है। उन्होंने योगी की केजरीवाल के लिए गई विवादित टिप्पणी को लेकर आपत्ति जाहिर की है। दरअसल योगी ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि केजरीवाल के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। अब उनके खिलाफ सांसद संजय सिंह चुनाव आयोग पहुंचे हैं। वे चाहते हैं कि चुनाव आयोग योगी के प्रचार करने पर रोक लगे। उन्होंने सोमवार को 12 बजे आयोग से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर चुनाव आयोग ने मिलने का समय नहीं दिया,तब वहीं बाहर ही बैठने वाले है। संजय सिंह ने कहा'उत्तरप्रदेश से एक योगी मनोरोगी आए हैं वह केजरीवाल से क्या-क्या भाषा बोल रहे हैं। कभी कहते हैं अरविंद केजरीवाल के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। मुझे पता नहीं इन भाजपा वालों को पाकिस्तान की सारी जानकारी कैसे मिल जाती है! संजय सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा है, जो हमें अभी तक नहीं मिल पाया है। आयोग से मिलकर हम योगी के दिल्ली में चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग करने वाले है।
शनिवार को नरेला में योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के तार पाकिस्तान से जोड़े थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा था यह जो नागरिकता कानून के विरोध में जगह-जगह धरने हो रहे हैं और पाकिस्तान के एक मंत्री का केजरीवाल के समर्थन में बयान जारी करना यह सब कड़ी एक दूसरे के साथ जोड़ता दिखाई पड़ता है। 

Related Posts