YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

 बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

 बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती 
 बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत अचानक खराब हो जाने के बाद उन्‍हें दिल्‍ली के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उनके अस्‍पताल में भर्ती होने का कारण क्‍या है। पिता ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही रणबीर भी प्रेमिका अलिया के साथ मुंबई से दिल्‍ली पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक ऋषि कपूर की तबीयत रविवार सुबह अचानक खराब हुई है। इसके बाद उन्‍हें दिल्‍ली के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं सामने आई है कि वह किस अस्‍पताल में हैं। उनकी तबीयत को लेकर कहा जा रहा है कि जल्‍द ही इस पर अपडेट मिलेगा। बता दें कि कुछ महीने पहले ही ऋषि कपूर अपने कैंसर का इलाज कराकर एक साल बाद अमेरिका से भारत लौटे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर को बल जब मिला तब नीतू कपूर, रणबीर और आलिया भट्ट अरमान जैन की मेहंदी रस्‍म में नहीं दिखे। बता दें कि ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्‍होंने हाल में ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। यह उनके बचपन की फोटो है। इसमें वह लता मंगेशकर की गोद में दिख रहे हैं। 

Related Posts