YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

रोहित की नजर में धोनी हैं सबसे सफल कप्तान

 रोहित की नजर में धोनी हैं सबसे सफल कप्तान

 रोहित की नजर में धोनी हैं सबसे सफल कप्तान 
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। रोहित से हाल ही में एक कार्यक्रम में जब पूछा गया कि मैदान पर शांत रवैया अपनाने के मामले में उनका रोल मॉडल कौन है। इसपर रोहित ने बिल्कुल भी देर किये बिना धोनी को सबसे शांत क्रिकेटर बताया। रोहित ने कहा, 'पूरा देश जानता है कि धोनी सबसे शांत क्रिकेटर हैं। इससे उन्हें मैदान पर अच्छे फैसले लेने में मदद मिली। इसी कारण धोनी सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। 
रोहित ने कहा, 'धोनी के पास सभी तीनों आईसीसी खिताब हैं। इसके अलावा वह आईपीएल की भी कई ट्रॉफी जीत चुके हैं। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं और इसकी वजह उनका शांत और सहज रवैया है जो वे तनाव और दबाव के क्षणों में भी बनाए रखते हैं। मैंने उन्हें कई युवा गेंदबाजों को दबाव में संभालते देखा है। वे उनके पास जाते हैं, उनके कंधे पर हाथ रखते हैं और उनसे बात करते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए व क्या नहीं। जब कोई युवा खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ियों से ऐसा व्यवहार हासिल करता है तो उसका विश्वास काफी बढ़ जाता है और वो टीम के लिए योगदान देना चाहता है।' धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्वकप कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। 

Related Posts