YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

सचिन सहित पांच खिलाड़ी लॉरेस सर्वश्रेष्ठ खेल अवॉर्ड की दौड़ में शामिल

सचिन सहित पांच खिलाड़ी लॉरेस सर्वश्रेष्ठ खेल अवॉर्ड की दौड़ में शामिल

सचिन सहित पांच खिलाड़ी लॉरेस सर्वश्रेष्ठ खेल अवॉर्ड की दौड़ में शामिल
 महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर सहित पांच खिलाड़ी 2000 से 2020 तक के सर्वश्रेष्ठ लॉरेस खेल पुरस्कारों की दौड़ में शामिल हो गये हैं। इसमें विजेता का चयन तीसरे और अंतिम दौर की वोटिंग के बाद किया जाएगा। इसमें विजेता की घोषणा 17 फरवरी को लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान की जाएगी। भारत की 2011 विश्व कप में जीत को लेकर सचिन से जुड़े क्षण को ‘कैरीड ऑन द शोल्डर्स ऑफ ए नेशन’ शीर्षक दिया गया है। लगभग नौ साल पहले सचिन अपने छठे विश्व कप में खिताब विजेता टीम के सदस्य बने थे। तब भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीता था।
तब सचिन को कंधे पर उठाकर मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ लगाया था और इस दौरान इस महान बल्लेबाज की आंखों से आंसू तक गिर रहे थे। भारत ने यह जीत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दर्ज की थी। इस सूची में पहले 20 दावेदारों को भी शामिल किया गया था पर वोटिंग के बाद अब सिर्फ पांच दावेदारों को ही जगह मिली है। 

Related Posts