YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

कार्तिक ने घायल लडकी को लगाया गले

कार्तिक ने घायल लडकी को लगाया गले

कार्तिक ने घायल लडकी को लगाया गले 
-गले मिलने के लिए अचानक कूद पड़ी थी फैन
न दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में बालीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन जुटे हैं। उनके साथ लीड ऐक्ट्रेस सारा अली खान भी एक टीवी शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचीं थीं। इस दौरान कार्तिक को देखकर लड़कियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।सूत्रों के मुताबिक हर लड़की उनसे मिलने को बेताब दिखी। इस बीच अचानक सेट के बीच में भीड़ लग गई। इस बीच एक लड़की इतनी उत्साहित हुई कि वह कार्तिक से मिलने के लिए भीड़ के बीच ही कूद पड़ी। पर, वह सीधे नीचे गिर गई और उसे चोट लग गई। फैन को गिरा देखकर कार्तिक तुरंत दौड़े। उन्होंने उसे उठाया और खुद गले लगा लिया। यह सीन देखकर अन्य दर्शक भी भावुक हो उठे। कार्तिक का यह प्यार अक्सर अपने फैंस के प्रति दिख जाता है। कई बार एयरपोर्ट पर वह फैंस को सेल्फी लेने से मना नहीं कर पाते। वर्क फ्रंट पर बात करें तो उनकी फिल्म 'लव आज कल' आने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म को इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक डबल रोल निभा रहे हैं। सारा और कार्तिक पहली बार बड़े पर्दे पर साथ आ रहे हैं इसलिए भी फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि 14 फरवरी को यह फिल्म रिलीज हो रही है। कार्तिक आर्यन आजकल बॉलिवुड के सबसे चहेते सितारे बने हुए हैं। खासकर लड़कियों में उनका जबरदस्त क्रेज है। 'प्यार का पंचनामा' फिल्म के बाद से ही वह लड़कियों के दिल में अपने लिए खास जगह बना चुके हैं। अक्सर यह दिख भी जाता है। एयरपोर्ट या कोई कार्यक्रम अगर कार्तिक वहां पहुंचें तो फिर वह लड़कियों से घिर ही जाते हैं। 

Related Posts