YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

मोदी सरकार दिल्ली की जनता के साथ 24 घंटे और रात दिन खड़ी है- रमेश पोखरियाल निशंक

 मोदी सरकार दिल्ली की जनता के साथ 24 घंटे और रात दिन खड़ी है- रमेश पोखरियाल निशंक

मोदी सरकार दिल्ली की जनता के साथ 24 घंटे और रात दिन खड़ी है- रमेश पोखरियाल निशंक
 दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए आज केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह मोंटी के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारी और सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि बड़े-बड़े वादे करने वाले केजरीवाल ने वादों को पूरा करना तो दूर उल्टा दिल्ली की दुर्दशा कर दी। केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य व्यव्स्था को लचर कर दिया और केंद्र की  आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक के इलाज से दिल्ली के लोगों को वंचित रखा। केजरीवाल गरीबो को बचाना नहीं चाहते हैं। आयुष्मान योजना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है, पूरी दुनिया ने इस योजना की प्रशंसा की, लेकिन केजरीवाल सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना को लागू नहीं होने दिया और जनता के साथ धोखा किया है। केजरीवाल सरकार ने ना ही अस्तपताल बनवाये और ना ही अस्पतालों में बेड बढवाए, लेकिन भाजपा सरकार  गरीबो के लिए जो भी करना चाहती है उसमे भी वो अड़ंगे डाल रहे है। केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना देते थे, लेकिन वो खुद अपनी सरकार में से भ्रष्टाचार नहीं हटा पाए हैं।
निशंक ने कहा कि केजरीवाल सरकार कुछ कर नहीं करती है केवल झूठ पर झूठ बोलती है। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है जनता के लिए काम करना लेकिन केजरीवाल भगोड़े निकले। केजरीवाल ने कहा था कॉलोनी की बिजली की तारों को वो अंडर ग्राउंड करवाएंगे लेकिन दिल्ली की गलियों में बिजली की तारे लटकी हुई है जो की जानलेवा हैं, लेकिन केजरीवाल को जनता की जान की कोई परवाह नहीं है। ऐसा कोई काम नहीं है जो केजरीवाल ने कहा और किया, सिर्फ झूठ बोले। मोदी सरकार दिल्ली की जनता के साथ 24 घंटे और रात दिन खड़ी है।
निशंक ने दिल्ली की जनता से निवेदन करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार के झूठे वादों के कारण दिल्ली का काफी नुकसान हुआ है ,इस बार आम आदमी पार्टी की झूठी बातों में नहीं आना है, ये पार्टी देश की तस्वीर नही बदल सकती है। इसलिए 8 फरवरी को कमल का बटन दबाकर भाजपा को भरी मतों से विजयी बनाये।

Related Posts