YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

स्वस्थ होने के बाद दिल्ली से मुंबई पहुंचे अभिनेता ऋषि कपूर 

स्वस्थ होने के बाद दिल्ली से मुंबई पहुंचे अभिनेता ऋषि कपूर 

स्वस्थ होने के बाद दिल्ली से मुंबई पहुंचे अभिनेता ऋषि कपूर 
बॉलीवुड एक्‍टर ऋषि कपूर की तबीयत बीते रविवार को अचानक खराब हो थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। इसके बाद से ही उनके प्रशंसक उनकी तबीयत को लेकर काफी परेशान थे। पत्नी नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी दिल्ली पहुंचे थे। 
ऋषि कपूर को क्या हुआ था इसकी जानकारी नहीं हुई थी, लेकिन अब खुद ऋषि कपूर ने खुद ट्वीट कर अपनी तबीयत का हाल बताया है। ऋषि कपूर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि डियर फैमिली, फ्रेंड्स, विरोधियों और फॉलोअर्स। मेरी तबीयत के बारे में आपकी चिंताओं से मैं अभिभूत हूं। मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में फिल्म की शूटिंग कर रहा था और पल्यूशन और मेरे न्यूट्रोफिल्स के लो काउंट के कारण मुझे इन्फेक्शन हो गया और मुझे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 
अपने दूसरे ट्वीट में ऋषि कपूर ने बताया, मुझे पिछले कुछ दिनों से बुखार था और जांच में डॉक्टरों को एक पैच मिला, जो आगे चलकर निमोनिया बन सकता था। इसका इलाज कर दिया गया है। लगता है लोग कुछ और ही सोच रहे थे। मैं ऐसी किसी भी आशंकाओं को खारिज करता हूं और आगे भी आपका मनोरंजन करता रहूंगा। मैं अब मुंबई में हूं। उल्लेखनीय है कि ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराकर एक साल बाद कुछ माह पहले ही अमेरिका से भारत लौटे हैं। इतनी जल्दी उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, इसे लेकर उनके प्रशंसक चिंतित हो उठे थे। 

Related Posts