YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

नवनीत के गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराया 

नवनीत के गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराया 

नवनीत के गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराया 
 भारतीय महिला हॉ टीम ने पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया। भारत की ओर से स्ट्राइकर नवनीत कौर ने दो गोल किये, वहीं एक गोल शर्मिला ने किया। नवनीत ने 45वें और 58वें मिनट में गोल किये जबकि शर्मिला ने 54वें मिनट में गोल दागा। पहले दो क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी। नवनीत ने 45वें मिनट में गोल करके खाता खोला। इसके बाद शर्मिला ने 54वें मिनट में भारत की बढत दुगुनी कर दी। नवनीत ने मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले तीसरा गोल कर भारतीय टीम की जीत पक्की कर दी। 
भारतीय टीम के लिए यह दौरा अच्छा रहा। उसने पहले मैच में न्यूजीलैंड डेवलपमेंट टीम को 4-0 से हराया। इसके बाद सीनियर टीम के हाथों 1-2, 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। चौथे मैच में भारत ने ब्रिटेन को 1-0 से हराया। भारतीय टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि इस दौरे से हमें पता चल गया कि कहां सुधार करने की जरूरत है। हमें तेज रफ्तार हॉकी खेलनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने डिफेंस पर अधिक ध्यान देने की जरुरत भी बतायी। 

Related Posts