YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

केजरीवाल को आतंकी बताने जाने के ‎खिलाफ मैदान में उतरीं बेटी हर्षिता

केजरीवाल को आतंकी बताने जाने के ‎खिलाफ मैदान में उतरीं बेटी हर्षिता

केजरीवाल को आतंकी बताने जाने के ‎खिलाफ मैदान में उतरीं बेटी हर्षिता
- बोलीं- 11 फरवरी को जनता दिखा देगी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा नेताओं द्वारा आतंकी बताए जाने के खिलाफ अब उनकी बेटी हर्षिता उतर आई हैं। दिल्ली चुनाव से पहेल अरविंद केजरीवाल को आतंकी कबे जाने पर बेटी हर्षिता केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने केजरीवाल सरकार द्वारा नि:शुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा का बचाव किया है और कहा है कि क्या स्वास्थ्य सुविधाओं को मुफ्त करना आतंकवाद है? जानकारी के मुता‎बिक मुख्यमंत्री केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने कहा ‎कि वे कहते हैं कि राजनीति गंदी है, लेकिन यह एक नया गिरा हुआ स्तर है। अगर स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के लिए मुफ्त में बनाया जाता है और अगर बच्चों को शिक्षित बनाया जाता है तो क्या यह आतंकवाद है? अगर बिजली और पानी की आपूर्ति में सुधार किया जाता है तो क्या यह आतंकवाद है?
हर्षिता ने कहा ‎कि मेरे पिता हमेशा सामाजिक सेवाओं में रहे हैं। मुझे अभी भी याद है कि वे हमें सुबह 6 बजे जगाते थे- मैं, मेरे भाई, मां, दादा-दादी। वह हमें भगवद् गीता पढ़ाते हैं और इंसान से इंसान का हो भाईचारा गीत गाते हैं और हमें इसके बारे में पढ़ाते हैं। क्या यह आतंकवाद है? उन्हें आरोप लगाने दें, उन्हें 200 सांसद और 11 मुख्यमंत्री लाने दें। केवल हम ही नहीं, बल्कि 2 करोड़ आम लोग भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वे उन्हें 11 फरवरी को दिखा देंगे कि वे आरोपों के आधार पर वोट डालते हैं या काम के आधार पर। गौरतलब है ‎‎कि दिल्ली चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का परिवार भी आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांग रहा है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के बाद केंद्रीय मंत्री और दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा था। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल मासूम चेहरा बना रहे हैं और लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या वे आतंकवादी हैं? जावड़ेकर ने कहा कि केजरीवाल आतंकवादी हो और इसके लिए बहुत सारे सबूत हैं।

Related Posts