YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

 केजरीवाल सरकार के झूठे वादों की लिस्ट इतनी लंबी है कि खत्म ही नहीं होती- जे पी नड्डा

 केजरीवाल सरकार के झूठे वादों की लिस्ट इतनी लंबी है कि खत्म ही नहीं होती- जे पी नड्डा

 केजरीवाल सरकार के झूठे वादों की लिस्ट इतनी लंबी है कि खत्म ही नहीं होती- जे पी नड्डा

  विधानसभा चुनाव में खोखले वादों वाली नहीं बल्कि विकासवादी एवं राष्ट्रवादी भाजपा सरकार को चुनने की अपील करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सीए संवाद, बुद्धिजीवी सम्मेलन और कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र चैधरी के समर्थन में जनसभा व मैथिली समाज संवाद को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सांसद गौतम गंभीर सहित प्रदेश, जिला व मंडल के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से झूठे वादे किए, उनको धोखा दिया, उनको विकास से दूर रखने का कार्य किया है। 8 फरवरी को दिल्ली की जनता उनको हमेशा के लिए सरकार से दूर कर देगी। जनता द्वारा भाजपा को मिल रहे भरपूर आशीर्वाद से विश्वास है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा था 500 नए स्कूल खोलूंगा, 20 कॉलेज खुलेंगे, 5000 नई डीटीसी बसें आएंगी, 15 लाख सीसीटीव कैमरा लगाएंगे, फ्री वाई-फाई देंगे, और जनता इन सुविधाओं का इंतजार ही करती रह गई। केजरीवाल सरकार ने वादों के नाम पर जनता को सिर्फ ठगा है। दिल्ली मे यूरोप जैसी सड़कें बनाने का वादा किया था लेकिन दिल्ली की सड़कों का बुरा हाल कर दिया, सड़क में गड्डे नहीं है, गड्डों मे सड़के हैं। केजरीवाल सरकार के झूठे वादों की लिस्ट इतनी लंबी है कि खत्म ही नहीं होती।
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में मोदी जी की आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं होने दिया और सिर्फ दिल्ली के ही नहीं अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज से वंचित रखा। पूर्वांचल से जो गरीब दिल्ली आकर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते थे, उन्हें भी केजरीवाल ने अपमानित किया। देश के टुकड़े करने के नारे लगाने वालों पर केस चलाने के लिए आजतक भी केजरीवाल ने परमीशन नहीं दी है। ये देशद्रोहियों का साथ दे रहे हैं, संविधान की रक्षा नहीं कर रहे हैं। दिल्ली की जनता देशद्रोहियों के साथ नहीं, राष्ट्र वादियों के साथ है।
जनसभा को संबोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि दिल्ली को झूठे वादों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। मोदी जी के नेतृत्व में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है, उसी तरह भाजपा को चुनकर दिल्ली को विकास युक्त बनाना है। अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के मामले को कांग्रेस ने 15 साल लटकाया, फिर केजरीवाल ने 2013 से 2019 तक सिर्फ वादे किए कि सभी 1731 कॉलोनियों को नियमित कर देंगे लेकिन किया कुछ नहीं। इन कॉलोनियों को नियमित कर 40 लाख लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक दिया, तो वो मोदी जी ने दिया। मोदी जी ने तय किया है कि 2022-24 तक देश में कोई भी कच्चे मकान में नहीं रहेगा, कच्चे मकान वालों को पक्का मकान दिया जाएगा और इन योजनाओं का लाभ दिल्ली के लोगों को भी मिलेगा। भाजपा वोटों की राजनीति नहीं करती, विकास की राजनीति करती हैं। दिल्ली को भी देश के विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का वक्त आ गया है और भाजपा भी दिल्ली के विकास के लिए कृत संकल्पित है।

Related Posts