YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप को मंजूरी मिली 

निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप को मंजूरी मिली 

निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप को मंजूरी मिली 
भारत में होने वाली निशानेबाजी और तीरंदाजी राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप के प्रस्ताव को ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉडर्स से मंजूरी मिल गयी है। इस प्रस्ताव को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरआई) के अध्यक्ष रनिंदर सिंह, केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने संयुक्त रूप से भेजा था। हाउस के कई सदस्यों की अपील 6पर खेल सचिव बारोनेस बैरान ने एक बयान दिया कि भारत द्वारा रखे गए प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) की 20-21 फरवरी को होने वाली बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। वहीं लॉर्ड मोयानहान और लॉर्ड बिलिमोरा ने भारत के इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि यह सीजीएफ के मिशन को बनाये रखेगा। उन्होंने रिजिजू, बत्रा और रनिंदर सिंह को बधाई भी दी है। वहीं अपने बयान में बैरान ने कहा, सरकार आईओए द्वारा भारत के खेलों में हिस्सा लेने कदम का स्वागत करती है। सरकार साथ ही सीजीएफ को भारत द्वारा भेजे गए निशानेबाजी और तीरंदाजी राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के प्रस्ताव का भी स्वागत करती है। 

Related Posts