YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भारतीय सैनिकों ने म्यांमार सीमा पर चीन समर्थित 10 उग्रवादी कैंप तबाह किए

भारतीय सैनिकों ने म्यांमार सीमा पर चीन समर्थित 10 उग्रवादी कैंप तबाह किए

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयर स्ट्राइक के बाद अब  भारत अन्य सीमाओं को भी महफूज करने में जुटा है। भारतीय सेना ने म्यांमार की सेना के साथ मिलकर चलाए अभियान में म्यांमार सीमा पर एक उग्रवादी समूह से संबंधित 10 शिविरों को नष्ट कर दिया। ऑपरेशन सनराइज एक बड़ा अभियान था, जिसमें चीन समर्थित कचिन इंडिपेंडेंट आर्मी के एक उग्रवादी संगठन, अराकान आर्मी को निशाना बनाया गया। सूत्रों ने कहा शिविरों को म्यांमार के अंदर नष्ट किया गया और यह गहन अभियान 10 दिनों में पूरा हुआ। भारतीय सेना ने म्यांमार को अभियान के लिए हार्डवेयर और उपकरण मुहैया कराए, जबकि इसने सीमा पर बड़ी संख्या में बलों को तैनात किया।
यह अभियान इस बात की जानकारी मिलने के बाद चलाया गया कि उग्रवादी कोलकाता को समुद्र मार्ग के जरिए म्यांमार के सितवे से जोड़ने वाली विशाल अवसंरचना परियोजना निशाना बना रहे हैं। यह परियोजना कोलकाता से सितवे के रास्ते मिजोरम पहुंचने के लिए एक अलग मार्ग मुहैया कराने वाली है। यह परियोजना 2020 तक पूरी होने वाली है। 

Related Posts