YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

2022 राष्ट्रीय खेलों का आयोजन बंगाल में होगा : बत्रा

2022 राष्ट्रीय खेलों का आयोजन बंगाल में होगा : बत्रा

2022 राष्ट्रीय खेलों का आयोजन बंगाल में होगा : बत्रा
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कहा कि साल 2022 राष्ट्रीय खेलों का आयोजन बंगाल में होगा। यहां पहले भी दो बार यह खेल हुए हैं। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। हम प्रक्रिया के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे। बत्रा ने साथ ही कहा कि उन्हें 2022 सत्र का आयोजन बंगाल में होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं 2022 को लेकर आश्वस्त हूं और इसे लेकर आपको पत्र भेजूंगा। बंगाल ने काफी पहले 1938 और 1964 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की थी। समय आ गया है कि राष्ट्रीय खेल फिर बंगाल में हों।’’ अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के भी अध्यक्ष बत्रा ने इससे पहले बंगाल हॉकी संघ के अधिकारियों से मुलाकात की और इस बात पर गौर किया कि यहां कोई कृत्रिम टर्फ नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां जल्द ही हॉकी के दो एस्ट्रो टर्फ होंगे। इसके अलावा कोलकाता में साइकिलिंग ट्रैक भी नहीं है इसे हम देखेंगे।’’वहीं 36वें राष्ट्रीय खेल गोवा में 20 अक्टूबर से चार नवंबर तक होने हैं। बत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रत्येक दो साल में किया जाना चाहिए और छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और मेघालय पहले ही गोवा के बाद अगली प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए दावेदारी कर चुके हैं। 

Related Posts