YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 ऑल स्टार मैच में धोनी को कप्तानी मिलना तय 

 ऑल स्टार मैच में धोनी को कप्तानी मिलना तय 

 ऑल स्टार मैच में धोनी को कप्तानी मिलना तय 
पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बीसीसीआई के ऑल स्टार मैच में एक बार फिर कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। यह मैच आईपीएल से पहले होगा। इस मैच में उत्तर और पूर्वी भारत की दो टीमों के हिस्सा लेने की उम्मीदें हैं। यह मैच किस मैदान पर होगा अभी यह तय नहीं है। अनुमान है कि धोनी के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स भी इस मैच में खेलते नजर आयेंगे। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं जबकि विराट कोहली के पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और रोहित शर्मा के पास मुंबई इंडियंस की कप्तानी है। अगर आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो निश्चित तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को उस टीम की कप्तानी मिलना तय है। धोनी क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल का 13वां सीजन इस साल 29 मार्च से शुरू होगा, जबकि खिताबी मुकाबला 24 मई को मुंबई में खेला जाएगा। आईपीएल उद्घाटन से तीन दिन पहले ही ऑल स्टार मैच होना है। इसमें आईपीएल की सभी आठों फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ी शामिल होंगे। ये मैच उत्तर व पूर्वी भारत की चार फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स व दक्षिण और पश्चिम भारत की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाडिय़ों के बीच होगा।

Related Posts