YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

तिरुपति बालाजी की शरण में जाह्नवी -3500 सीढी नंगे पांव चढ गई अभिनेत्री 

तिरुपति बालाजी की शरण में जाह्नवी -3500 सीढी नंगे पांव चढ गई अभिनेत्री 

तिरुपति बालाजी की शरण में जाह्नवी -3500 सीढी नंगे पांव चढ गई अभिनेत्री 
 जानीमानी अभिनेत्री श्रीदेवी की सुपुत्री एवं नवोदित अभिनेत्री जान्हवी आजकल आंध्र प्रदेश में तिरुमाला के तिरुपति बालाजी की शरण में हैं। दर्शण करने पहुंची जान्हवी कपूर ने मंदिर जाने के लिए नंगे पैर 12 किमी की तिरुमला की पहाड़ी पर बनी 3500 सीढ़ी की चढाई भी तय कर दी। इसके बाद उन्होंने भगवान वेंकेटेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। ऐक्ट्रेस के मंदिर पैदल जाने का विडियो सामने आया है। जाह्नवी कपूर ने एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीर में वह वाइट सलवार सूट और यलो दुपट्टे में नजर आ रही हैं। उन्होंने सिल्‍वर झुमके पहन रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने आराम करने की और सीढ़ियों की भी फोटो शेयर किए हैं।  बताया जाता है कि जाह्नवी कपूर और उनके परिवार की तिरुपति मंदिर में बहुत आस्था है। वह इसके पहले भी मंदिर जा चुकी हैं और अपनी फिल्म 'धड़क' की सफलता के लिए ऐक्ट्रेस यहां आई थीं। यहां बता दे कि जाह्नवी कपूर अब गुंजन सक्‍सेना की बायॉपिक 'करगिल गर्ल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'रूहीआफ्जा', 'तख्‍त' और 'दोस्‍ताना 2' जैसी फिल्‍मों में दिखेंगी। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी को एक साउथ की फिल्‍म के लिए अप्रोच किया गया है। इसमें उनके ऑपोजिट 'अर्जुन रेड्डी' स्‍टार विजय होंगे। बताया जा रहा है कि फिल्‍म का नाम 'फाइटर' होगा।

Related Posts