YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

डोभाल के कारण खंडूरी के लड़के ने छोड़ी भाजपा -मोदी नाराज थे खंडूरी से जिसका फायदा उठाया डोभाल ने

डोभाल के कारण खंडूरी के लड़के ने छोड़ी भाजपा -मोदी नाराज थे खंडूरी से जिसका फायदा उठाया डोभाल ने

भारतीय जनता पार्टी के सांसद भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ले ली, वह पौड़ी गढ़वाल सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। उनके विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुरक्षा सलाहकार, अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल को चुनाव मैदान में उतारने की बात कही जा रही है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार शौर्य डोभाल भी पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार बाजपेई सरकार के सबसे विश्वसनीय ईमानदार और कर्मठ भुवन चंद खंडूरी केंद्रीय मंत्री थे। वह उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं। उन्होंने संसदीय समिति की रिपोर्ट में सेना के पास आधुनिक साजो- सामान की कमी और बजट को लेकर विपरीत रिपोर्ट दी थी। जिससे प्रधानमंत्री मोदी नाराज हो गए थे। उन्होंने खंडूरी को संसदीय समिति से हटाकर कलराज मिश्र को उसका अध्यक्ष बना दिया था।
इसके बाद से ही उन्हें राजनीति से बेदखल करने का अभियान शुरू हो गया था। इस स्थिति को देखते हुए खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर चुनाव लड़ना बेहतर समझा। इससे भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड में बड़ा नुकसान हो सकता है। क्योंकि भुवन चंद खंडूरी की इमेज यहां पर एक ईमानदार और जुझारू राजनेता की है।

Related Posts