YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

गीत 'हां मैं गलत', अब तक 5 करोड़ ने देखा -'लव आज कल' में है यह गीत

गीत 'हां मैं गलत', अब तक 5 करोड़ ने देखा -'लव आज कल' में है यह गीत

गीत 'हां मैं गलत', अब तक 5 करोड़ ने देखा
-'लव आज कल' में है यह गीत 

 बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' एक गीत आजकल जबर्दस्त पसंद किया जा रहा है। गीत 'हां मैं गलत', अब तक 5 करोड़ लोगों ने देखा है। यह फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान हैं। फिल्म का सॉन्ग 'हां मैं गलत' 47 मिलियंस से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार प्रीतम दा को काफी पसंद करते हैं। फिल्म 'लव आज कल' रिलीज के पहले कार्तिक आर्यन ने कहा कि प्रीतम दा अपने संगीत क्षेत्र में सबसे अव्वल नंबर पर हैं। उनके बनाए हुए संगीत हमेशा से मेरे पसंदीदा रहे हैं। फिल्म का 'मेहरमा' सॉन्ग मुझे बेहद पसंद है। बात करें पुरानी फिल्म 'लव आज कल' की तो उसके सारे गाने एक से बढ़कर एक थे। इस बार भी यही जादू हुआ हैं सारे गाने बहुत अच्छे हैं। प्रीतम दा के गाने इस लव स्टोरी को पूरा करते हैं। सारा अली खान ने कहा कि गाने के बोल, संगीत और अहसास आपको अपनी पुरानी यादों में लेकर चले जाते हैं। और यही एक सफल गाने की पहचान हैं। बहुत सारे गाने हमारे शॉट्स के बाद कंपोज किए गए हैं। मुझे ऐसा महसूस होता हैं खासकर 'मेहरमा' गाने के लिए जैसा हमने इसे शूट किया इसीलिए ये मेरा फेवरिट सॉन्ग हैं। इस गाने को 26 मिलियंस व्यूज मिले चुके हैं। फिल्म 'लव आज कल' का गाने 'शायद' को 43 मिलियंस व्यूज मिल चुके हैं इतना ही नहीं गाना रिलीज के समय नंबर 1 पर ट्रेंड भी हो रहा था। फिल्म का गाना 'हां मैं गलत' एक न्यू पार्टी सॉन्ग हैं और यह रिलीज के समय नंबर 2 पर ट्रेंड हो रहा था। यह गाना प्रीतम के हिट नंबर ट्विस्ट का नया वर्जन हैं। बता दें कि सारा और कार्तिक के अफेयर और ब्रेकअप की खबरों के चलते इस फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। वहीं, फिल्म के गानों को लोगों ने काफी पसंद किया है। 

Related Posts