YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

उत्तरी निगम की विदेशी पर्यटकों पर है नजर 

उत्तरी निगम की विदेशी पर्यटकों पर है नजर 

उत्तरी निगम की विदेशी पर्यटकों पर है नजर 
कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर ने विदेशी पर्यटकों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। निगम चीन, सिंगापुर, थाईलैंड सहित अन्य देशों से आने वाले पर्यटकों के बारे में होटल, गेस्ट हाउस से जानकारी जुटा रहा है। साथ ही सोमवार से जागरूकता अभियान शुरू करते हुए निगम ने एक हेल्पलाइन भी जारी की है। निगम का स्वास्थ्य विभाग इस बात की भी जानकारी जुटा रहा है कि 14 दिन के भीतर चीन, थाइलैंड, सिंगापुर, हांग कांग को कितने लोगों ने सफर किया है। साथ ही चीन से लौटने वाले लोगों से कितने लोगों ने संपर्क किया है।
कोरोना को लेकर निगम जागरूकता अभियान चला रहा है। विभाग ने स्कूलों, होटल और गेस्ट हाउस सहित सार्वजनिक स्थलों पर इसकी शुरुआत कर दी है। निगम की ओर से लोगों को कोरोना के लक्षण के साथ ही उससे बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि इस तरह के लक्षण होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। निगरानी के लिए गेस्ट हाउस, होटलों से पर्यटकों की जानकारी जुटाई जा रही है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

Related Posts