YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

दिग्विजयसिंह और सिंधिया के बाद इंदौर से राहुल-द्रविड़ का भी नाम चला

दिग्विजयसिंह और सिंधिया के बाद इंदौर से राहुल-द्रविड़ का भी नाम चला

आठ बार की सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन को ९वीं बार हराने हेतु कांग्रेस एडी चोटी का जोर लगाकर उम्मीदवार की खोज रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के बाद पूर्व वेंâद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी इंदौर लोकसभा सीट के लिए चला। इधर कल से प्रख्यात क्रिकेटर राहुल द्रविड का नाम भी चल रहा है। 
मुख्यमंत्री कमलनाथ मानते हैं कि इंदौर के कांग्रेसी, ताई को चुनाव नहीं हरा सकते, इसलिए बाहरी किसी हस्ती को चुनाव लड़ाने का प्रयास वे कर रहे हैं। अब क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का नाम आया है। द्रविड लोकप्रिय है महाराष्ट्रीयन भी हैं। उनसे कमलनाथ ने बात की थी। हालांकि द्रविड ने चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया है कि राजनीति में नहीं आना चाहते हैं। कमलनाथ इस प्रयास में भी लगे हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया या दिग्विजयसिंह में से कोई एक इंदौर से चुनाव लड़ ले। 

Related Posts