YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

अभिनेत्री प्रियंका को अपनी आइडियाल मानती हैं दिशा पाटनी 

अभिनेत्री प्रियंका को अपनी आइडियाल मानती हैं दिशा पाटनी 

अभिनेत्री प्रियंका को अपनी आइडियाल मानती हैं दिशा पाटनी 
अभिनेत्री दिशा पाटनी बॉलिवुड में अपना मुकाम बनाने में धीरे-धीरे सफल होती दिख रही हैं। हालिया फिल्म 'मलंग' के कारण दिशा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अब दिशा बॉलिवुड की टॉप अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलना चाहती हैं। पाटनी का मानना है कि वह प्रियंका चोपड़ा से बेहद प्रेरित हैं, और वह उन्हीं की तरह बनना चाहती हैं। एक इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने कहा कि वह बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को काफी फॉलो करती हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए प्रियंका एक प्रेरणा की तरह हैं। एक छोटे शहर से आकर ना सिर्फ बॉलिवुड बल्कि आज हॉलिवुड में अपना मुकाम बनाना आसान काम नहीं। प्रियंका ने जो किया है, उससे अपने देश का नाम भी ऊंचा हुआ है।' प्रियंका से खुद को जोड़ते हुए दिशा कहती हैं कि मैं भी उनकी तरह ही एक छोटे शहर बरेली से आती हूं। अपने करियर के बारे में विस्तार से बात करते हुए दिशा कहती हैं, 'मैं बॉलिवुड में पहले मजबूत पकड़ बनाना चाहती हूं।'
पाटनी कहती हैं,मैंने यहां सभी बड़े अभिनेता के साथ काम किया है और अच्छे रोल मुझे ऑफर हो रहे हैं।' हालांकि दिशा का मानना है कि अभी उन्हें बॉलिवुड में बेहतर मुकाम के लिए काफी काम बाकी है। एक सवाल पर क्या प्रियंका की तरह क्या वह भी हॉलिवुड में जाना चाहती हैं? दिशा ने कहा, 'सच कहिए तो अभी मैंने इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। मेरा कोई एजेंट भी नहीं है, जो मुझे हॉलिवुड तक ले जाए। मैं मानती हूं कि हॉलिवुड के लिए ऑडिशन देना तक इतना आसान नहीं है। मैं फिलहाल बॉलिवुड में अच्छा काम कर रही हूं और भगवान से यही प्रार्थना है कि बेहतर काम यहां करती रहूं।'

Related Posts