YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते: स्वाती मालीवाल 

शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते: स्वाती मालीवाल 

शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते: स्वाती मालीवाल 
-दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष है स्वाती
अपने तलाक के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि यह उनके लिए बेहद दुखद घड़ी है। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए स्वाती ने कहा कि उनकी परियों की कहानियों वाले दिन खत्म हो गए। उन्होंने कहा कि कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्व पति को बहुत याद करेंगी। गौरतलब है कि स्वाती मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े हैं। आप सरकार ने ही स्वाती को भी दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। स्वाती मालीवाल अपनी सक्रियता की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने बलात्कारियों को फांसी देने की मांग पर दिसंबर महीने में आमरण अनशन किया था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तब नवीन जयहिंद ने स्वाती को शेरनी और मर्दानी बताया था। स्वाती ने ट्वीट किया, 'जिस वक्त आपकी परियों की कहानियां खत्म हो जाएं, वह बहुत दर्दनाक होता है। मेरा खत्म हो गईं। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया। कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्हें और भविष्य में उनके साथ जो जिंदगी होती, उसे मिस करूंगी।' उन्होंने आगे लिखा, 'हर दिन ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हमारे जैसे लोगों को यह पीड़ा सहने की ताकत दें।' 

Related Posts