YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

पीएम मोदी के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी पहुंचे हुनर हाट

पीएम मोदी के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी पहुंचे हुनर हाट

पीएम मोदी के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी पहुंचे हुनर हाट 
 उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज इंडिया गेट पर हुनर हाट का दौरा किया। इस दौरान उनकी पत्नी उषा भी उनके साथ रहीं। हुनर हाट का दौरा करते हुए उपराष्ट्रपति ने विभिन्न स्टॉल पर जाकर उत्पादों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हुनर हाट में आने पर उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू और उनकी पत्नी का स्वागत किया। हुनर हाट में देश के विभिन्न हिस्सों के कारीगर और शिल्पकार भाग ले रहे हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित 'हुनर हाट' में अचानक पहुंच गए थे। पीएम मोदी ने वहां लिट्टी-चोखा खाया एवं कुल्हड़ की चाय पी जिसका भुगतान उन्होंने खुद किया। मोदी दिन में करीब डेढ़ बजे इंडिया गेट के निकट राजपथ पर लगे 'हुनर हाट में पहुंचे और वहां लगभग 50 मिनट तक रहे।  प्रधानमंत्री पहली बार किसी हुनर हाट में पहुंचे थे। गौरतलब है कि "कौशल को काम" थीम पर आधारित यह हुनर हाट 13 फरवरी से 23 फरवरी 2020 तक आयोजित किया गया है जहां देश भर के "हुनर के उस्ताद" दस्तकार, शिल्पकार, खानसामे भाग ले रहे हैं । इनमे 50 प्रतिशत से अधिक महिला दस्तकार शामिल हैं। पिछले लगभग तीन वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से लगभग तीन लाख दस्तकारों, शिल्पकारों, खानसामों को रोजगार और रोजगार के मौके उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में देश भर की महिला दस्तकार भी शामिल हैं। इससे पहले दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुडुचेरी, इंदौर आदि स्थानों पर हुनर हाट आयोजित किए जा चुके हैं। अगले हुनर हाट का आयोजन रांची में 29 फरवरी से 8 मार्च, 2020 तक और फिर चंडीगढ़ में 13 मार्च से 22 मार्च, 2020 तक किया जाएगा। आने वाले दिनों में हुनर हाट का आयोजन गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, पटना, भोपाल, नागपुर, रायपुर, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अजमेर आदि में किया जाएगा।

Related Posts