YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

उद्योग मंत्री ने जस्वां परागपुर विधान सभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़कों का किया भूमि पूजन

उद्योग मंत्री ने जस्वां परागपुर विधान सभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़कों का किया भूमि पूजन

उद्योग मंत्री ने जस्वां परागपुर विधान सभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़कों का किया भूमि पूजन
 जस्वां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से सड़कों का निर्माण एवं सुधारिकरण किया जा रहा है। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर बणी से मट उमरां एवं काहनपुर- नगोह- करैंट सड़क के स्तरोन्नयन के भूमि पूजन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि 101.33 लाख से बणी से मट उमरां सड़क का स्तरोन्नयन किया जाएगा और साथ ही 203.12 लाख की लागत से काहनपुर- नगोह- करैंट सड़क का स्तरोन्नयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जस्वां परागपुर विधान सभा क्षेत्र में उनके द्वारा सड़कों के निर्माण एवं सुधारिकरण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही डांगड़ा सिद्ध से परागपुर सड़क का निर्माण 125 लाख, परागपुर से लग बलियाणा सड़क का निर्माण 127 लाख एवं सदवां से चंबापतन सड़क का निर्माण कार्य 343 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधान सभा क्षेत्र में सबसे तेज गति से विकास के कार्य हो रहे हैं तो जयराम सरकार के आने के बाद हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जस्वां परागपुर विधान सभा क्षेत्र को आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाने के लिए वह कृतसंकल्पित हैं। अतः हर प्रकार के विकास कार्य आज जस्वां परागपुर विधान सभा क्षेत्र में देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जस्वां परागपुर विधान सभा क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जयराम सरकार द्वारा क्षेत्र के वासियों की सहायता के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि केवल बणी पंचायत में पात्र लोगों की सहायता के लिए उनके द्वारा अभी तक लगभग 50 लाख रुपए दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी वह हर पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की वह अपने क्षेत्रों में मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करें एवं हर जरूरतमंद व्यक्ति को उन तक पहुँचाएँ।
उन्होंने ग्राम पंचायत हलेड में जनता को सम्बोधित करते हुए बताया कि जल जीवन मिशन के तहत काहनपुर में पयजल योजना के सुधरीकरण के लिए 185 लाख रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनता को सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही जय राम सरकार प्रदेश में सड़कों के निर्माण व सुधारिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में 204 गाँवों को सड़कों से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस अवधि में 1855 कि.मी मोटरयोग्य सड़कों, 111 कि.मी जीप योग्य सड़कों एवं 118 पुलों का निर्माण किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, अधिशाषि अभियंता लोक निर्माण विभाग गुरचरन राणा, अधिशाषि अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चौधरी, अधिशाषि अभियंता विद्युत विभाग अमरजीत सिंह राणा, तहसीलदार जस्वां अमन राणा, महामंत्री रुपिंदर डैनी, आरएम देहरा राजन जमवाल, जिला परिषद सदस्या अरुणा डोगरा, उपाध्यक्ष कलविंदर पठानिया, संजीव शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत बणी ध्यान सिंह, उपप्रधान विनोद, सुदेश, हरबंस कालिया, शेर सिंह डोगरा, ग्राम पंचायत हलेड़ के प्रधान बाला देवी, रशपाल सिंह, हुक्कम चंद, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Posts