YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

दिल्ली में दिखेगी भारत की संस्कृति की झलक 

दिल्ली में दिखेगी भारत की संस्कृति की झलक 

दिल्ली में दिखेगी भारत की संस्कृति की झलक 
 भारत का पहला बहु-क्षेत्रीय संस्कृति त्योहार 'अर्थ' (अर्थ: ए कल्चर फेस्ट) अपने दूसरे सीज़न के साथ वापस आ गया है। इस महोत्सव की शुरुआत दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम होगी। अर्थ: ए कल्चर फेस्ट तीन दिन (21, 22 और 23 फरवरी) तक चलेगा। इस तीन दिवसीय फेस्टिवल में आपको भारत की संस्कृति की झलक दिखेगी। दरअसल, 'अर्थ' एक सांस्कृतिक उत्सव है, जो हमारी संस्कृति के मायनों को जीवित रखता है। आज से शुरू हो रहा यह फेस्टिवल साहित्य, संस्कृति, समाज, संगीत, परंपराओं, इतिहास और कला पर केंद्रित है। इस महोत्सव में आपको 30 से ज्यादा वक्ताओं, 10 से अधिक पैनल डिस्कशन, 10 से ज्यादा वर्कशॉप के अलावा कई परफॉर्मेंस देखने-सुनने एवं अलग-अलग तरह के भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। इस तरह यह फेस्टिवल भारत के विद्वानों, दार्शनिकों, लेखकों, कलाकारों और शिल्पकारों की भागीदारी का गवाह बनेगा।

Related Posts