YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल बॉलीवुड

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा चुपके से शादी अटेंड करने पहुंच गए लाहौर

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा चुपके से शादी अटेंड करने पहुंच गए लाहौर

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा चुपके से शादी अटेंड करने पहुंच गए लाहौर
बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता और पूर्व लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर चर्चा में हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह लाहौर की एक शादी का है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के साथ भारत के बिगड़े रिश्तों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा गुपचुप तरीके से लाहौर गए। उन्होंने एक शादी में शिरकत की। पाकिस्तान के परवेज मुगल नाम के फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि लाहौर की एक शादी में फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद हैं। फोटोग्राफर परवेज मुगल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हना और अहमद की कव्वाली नाइट पर रीमा और शत्रु जी। हैपनिंग नाऊ।' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अभी शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक, सिन्हा पाकिस्तान कारोबारी असद अहसन के बेटे की शादी में शिरकत करने लाहौर पहुंचे हैं। खबरों की मानें तो दो दिन की पाकिस्तान यात्रा के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा यहां कुछ राजनेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़े रिश्तों को देखते हुए बॉलीवुड स्टार से लेकर राजनेता तक पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने एक पाकिस्तानी शो में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था।

Related Posts