YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

मुंबई पर आप की नजर

मुंबई पर आप की नजर

मुंबई पर आप की नजर
 देश की मालामाल मुंबई महानगरपालिका पर कब्जा जमाने की तैयारी आम आदमी पार्टी की तैयारी है। दिल्ली की तर्ज पर बीएमसी में भी अपने जीत का झंडा बुलंद करने के लिए केजरीवाल की आप तैयार है। पार्टी चुनाव में किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी और अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली विधानसभा में मिली जीत से आम आदमी पार्टी (आप) के हौसले बुलंद है। पार्टी अब महाराष्ट्र, मुंबई सहित अपने देशव्यापी विस्तार पर ध्यान देगी। आप के नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने काम किया है और काम के दम पर मजबूती से सरकार में वापसी हुई है। मुंबई व महाराष्ट्र के बारे में पूछने पर सिंह ने कहा कि पार्टी मुंबई सहित राज्य के अन्य महानगरपालिका में मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

Related Posts