YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

सीएए हिंसा: केजरीवाल बोले, कृपया हिंसा त्याग दीजिए

सीएए हिंसा:  केजरीवाल बोले, कृपया हिंसा त्याग दीजिए

सीएए हिंसा:  केजरीवाल बोले, कृपया हिंसा त्याग दीजिए
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के नाम पर देश की राजधानी दिल्ली में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों के बीच हिंसा में आज दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं उपद्रवियों के हमले में एक डीसीपी भी घायल हो गए हैं। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों की ओर की जा रही पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। गोकुलपुरी इलाके में प्रदर्शनकारियों की तरफ से की गई फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल की जान चली गई। घायल हुए डीसीपी का नाम अमित शर्मा हैं, जिनकी पोस्टिंग शाहदरा में है। बताया जा रहा है कि विरोधियों की ओर से की गई फायरिंग में रतन लाल नाम के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय से जुड़े हुए थे। जाफराबाद इलाके में भारी संख्या में प्रदर्शनकारी अब भी जमा हैं। प्रदर्शनकारियों ने मौजपुर में दो घरों को आग के हवाले कर दिया है। विरोध के नाम पर सरेआम गुंडागर्दी जारी है। 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर ट्वीट कर कहा कि पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की मौत बेहद दुखदायी है। वह भी हम सबमें से एक थे। कृपया हिंसा त्याग दीजिए। इससे किसी का फायदा नहीं। शांति से ही सभी समस्याओं का हल निकलेगा। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। जाफराबाद में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। यहां एक शख्स बीच रोड पर फायरिंग करते हुए देखा गया। उपद्रवियों ने यहां एक पेट्रोल पंप को भी आग के हवाले कर दिया। पिछले कुछ घंटों से इलाके का माहौल काफी खराब हो गया है।

Related Posts