YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

दिल्ली में कानून व्यवस्था के लिए शाह ने बुलाई बैठक, केजरीवाल होंगे शामिल 

दिल्ली में कानून व्यवस्था के लिए शाह ने बुलाई बैठक, केजरीवाल होंगे शामिल 

दिल्ली में कानून व्यवस्था के लिए शाह ने बुलाई बैठक, केजरीवाल होंगे शामिल 
 एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दो पक्षों के बीच टकराव ने दिल्ली को अशांत कर दिया। नागरिकता संशोधन के पक्ष और विपक्ष में प्रदर्शन करने वालों ने दिल्ली की सड़कों पर सोमवार को बवाल काटा और दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके को हिंसा की आग में झोंक दिया। ऐसे में अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की कानून व्यवस्था के मद्देनजर एक बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि ब्रहमपुरी में मंगलवार सुबह दो गुटों के बीच हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद आरएएफ के जवानों ने यहां फ्लैग मार्च किया तो मौके से उन्हें खोखे भी मिले। इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूल मंगलवार को बंद कर दिए गए हैं। स्कूलों में होने वाली गृह परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने बोर्ड परीक्षा रद्द करने का आग्रह किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंसा त्याग शांति कायम करने की अपील की है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी ने लोगों से संयम और समझदारी दिखाने का अनुरोध किया।  उत्तर पूर्व के हिंसा प्रभावित इलाकों में बीती रात भी हालात पूरी तरह नहीं शांत हुए थे। रात भर छुटपुट हिंसा का दौर चलता रहा है। इस दौरान दम कल को फायर की  सौ से अधिक काल मिली थी। कल की हिंसा में तीन दमकलकर्मी भी घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार गोकलपुरी, घोंडा, भजनपुरा और यमुना विहार के विभिन्न इलाकों में रात भर छिटपुट हिंसा होती रही है। भीड़ ने दुकानों में लूटपाट की और वाहनों में आग लगा दी। हालांकि पुलिस बल के पहुंचने पर भीड़ मौके से गायब हो जाती थी इसलिए कहीं पुलिस से आमना ,सामना नहीं हुआ। सुबह करीब 8 बजे मौजपुर चौक पर भीड़ ने दो बाइक में आग लगा दी और एक युवक को बुरी तरह पीटा भी। इस इलाके में पुलिस बल तैनात है।

Related Posts