YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

आईपीएल कप्तानी में धोनी और रोहित से नहीं कर विराट की तुलना : गंभीर

आईपीएल कप्तानी में धोनी और रोहित से नहीं कर विराट की तुलना : गंभीर

 कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 2012 और 2014 में चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर ने कहा है कि आईपीएल में देखा जाये तो विराट कोहली भाग्यशाली हैं जो अब तक रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान बने हुए हैं। गंभीर ने कहा कि विराट की टीम एक बार भी खिताब नहीं जीती है इसके बाद भी फ्रैंचाइजी ने उनको बनाये रखा है यह बड़ी बात है। विराट की तुलना महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से नहीं की जा सकती क्योंकि धोनी और रोहित की कप्तानी में चेन्नै सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने तीन-तीन बार आईपीएल खिताब जीते हैं। गंभीर ने कहा, ‘मैं विराट को चतुर कप्तान के तौर पर नहीं देखता हूं। मैं उन्हें रणनीतिक कप्तान के रूप में भी नहीं देखता हूं। उन्होंने आईपीएल नहीं जीता है। एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितना अच्छा उसका रेकॉर्ड होता है।’ गंभीर ने कहा, ‘आईपीएल में धोनी और रोहित ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीन बार ट्रॉफी जीती है। इसलिए मुझे लगता है कि कोहली को अभी लंबा रास्ता तय करना है। आप इस मामले में उनकी तुलना रोहित या धोनी से नहीं कर सकते।’

Related Posts