YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

राजधानी दिल्ली में दो दिन बूंदाबांदी के आसार

राजधानी दिल्ली में दो दिन बूंदाबांदी के आसार

राजधानी दिल्ली में दो दिन बूंदाबांदी के आसार
राजधानी दिल्ली का मौसम शुक्रवार से एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को तेज हवाएं चलेंगी, जबकि शनिवार और रविवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, इससे तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार की सुबह हल्की धुंध रही। हालांकि, धूप निकलने के साथ ही यह छंट गई। दिन के समय अच्छी धूप निकली। मौसम विभाग के सफदरजंग केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार के दिन भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने की संभावना है। गुरुवार को तापमान 28 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि, हवा की रफ्तार चार से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रहने की संभावना है।

Related Posts