YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

ट्वीट पर दीपिका की हुई आलोचना

ट्वीट पर दीपिका की हुई आलोचना

ट्वीट पर दीपिका की हुई आलोचना
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म '83' को लेकर किए गए एक ट्वीट के कारण आलोचना की शिकार होना पड़ा। ट्वीट में दीपिका ने  अपने किरदार रोमी देव को लेकर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा था, जो शायद लोगों को थोड़ा पसंद नहीं आया। "खेल के इतिहास के प्रतिष्ठित क्षणों में से एक पर बनी फिल्म में एक छोटा किरदार निभाना भी सम्मान की बात है।" दीपिका ने आगे लिखा, "मैंने अपनी मां में पति के पेशेवर और व्यक्तिगत सफलता के लिए एक पत्नी के तौर पर उनकी भूमिका को बहुत करीब से देखा है और मेरे लिए 83 हर उस महिला के लिए एक है जो अपने सपनों के आगे पति के सपनों को रखती है।" इस पर एक यूजर ने लिखा, "सिर्फ फिल्म को प्रमोट करने के लिए पिछड़ी सोच को बढ़ावा देना। कितना दुखदायी है।" दूसरे ने लिखा, "क्या आप अपने पति के करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपने करियर को पीछे छोड़ देंगी?" अन्य ने लिखा, "हे भगवान, हर वह महिला जो अपने सपनों के आगे अपने पति के सपने को रखती है, और जो शुरुआत से चला आ रहा है, उसे अब रोकने की जरूरत है।"

Related Posts