YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड में हाफ सेंचुरी लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बने पृथ्वी शॉ

न्यूजीलैंड में हाफ सेंचुरी लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बने पृथ्वी शॉ

न्यूजीलैंड में हाफ सेंचुरी लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बने पृथ्वी शॉ
भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगा दी। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शॉ ने 64 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। इसके साथ ही शा न्यूजीलैंड में टेस्ट हाफ सेंचुरी लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए। पहले पायदान पर सचिन तेंडुलकर हैं। शा की विदेशी धरती पर पहली हाफ सेंचुरी थी। शा ने हेगली ओवर पर 8 चौकों और एक छक्के की मदद से यह पारी खेली। लाथम ने उनका शानदार कैच लपका।
भारत की ओर से न्यूजीलैंड में हाफ सेंचुरी लगाने वाले युवा बल्लेबाज
16 वर्ष 291 दिन : सचिन तेंडुलकर, नेपियर, 1990, 20 वर्ष 112 दिन : पृथ्वी साव, क्राइस्टचर्च, 2020*, 21 वर्ष 336 दिन : अतुल वासन, ऑकलैंड, 1990
इसके पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले सेशन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 15 और कप्तान विराट कोहली 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से पृथ्वी शॉ ने अच्छी बल्लेबाजी की और हाफ सेंचुरी लगा दी। उन्होंने 64 गेंद का सामना किया। मयंक अग्रवाल ने 7 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट और काइल जेमिसन ने विकेट लिए। 

Related Posts