YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

दिल्ली हिंसा: पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख शामली से गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा: पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख शामली से गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा: पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख शामली से गिरफ्तार
दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस पर बंदूक तानने वाले मोहम्मद शाहरुख को मंंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख को मंगलवार दोपहर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल शाहरुख को दिल्ली लाया जा रहा है। उसे दिल्ली लाने के बाद पुलिस आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी। शाहरुख के खिलाफ दिल्ली के जाफराबाद इलाके में भड़की हिंसा के दौरान 24 फरवरी को पुलिस के सामने आठ राउंड फायरिंग का आरोप है। मालूम हो कि जाफराबाद में सीएए विरोधी पत्थरबाजों को दौड़ाने के दौरान कर्दमपुरी मेन रोड निवासी शाहरुख ने पुलिसकर्मी के सीने पर पिस्टल तान दी थी। सिपाही ने उसे दबोचने का प्रयास किया तो शाहरुख ने दूसरे पक्ष पर कई गोलियां चला दी थी। सिपाही उससे भिड़ गया, लेकिन इसी बीच उसके साथी भी पीछे से पथराव करते हुए वहां पहुंच गए। जब तक पुलिस पकड़ती, वे शाहरुख को बचाकर ले गए। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी, लेकिन तबतक वह फरार हो चुका था। शाहरुख अशरफिया मस्जिद में बिरयानी बेचता है। फरारी के बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से भी उसे देखे जाने की खबर आई थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसान के भाई नजर हुसैन और शाहरुख को शनिवार को एक शादी समारोह में देखा गया था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों शादी में 10-15 मिनट के लिए आए थे। हालांकि पुलिस ने ऐसी जानकारी से इनकार किया था। ग्रामीणों में चर्चा है कि शनिवार दोपहर गांव में एक शादी समारोह में ताहिर का भाई नजर हुसैन और शाहरुख आए थे। दोनों पल्सर बाइक से पहुंचे थे। करीब 10 से 15 मिनट रुकने के बाद दोनों वहां से निकल गए थे। 

Related Posts