YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

निर्भया केस- सनी देओल का डायलॉग 'तारीख पे तारीख' लिखकर ऋषि कपूर ने नाराजगी जताई 

निर्भया केस- सनी देओल का डायलॉग 'तारीख पे तारीख' लिखकर ऋषि कपूर ने नाराजगी जताई 

निर्भया केस- सनी देओल का डायलॉग 'तारीख पे तारीख' लिखकर ऋषि कपूर ने नाराजगी जताई 
 राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया के दुष्तर्म और हत्याकांड पर पूरे देश में आक्रोषित है। अब इस केस के मुजरिम लगातार कानूनी दांवपेचों के जरिए फांसी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। यह तीसरी बार है कि निर्भया के दरिंदे फांसी से बचने में कामयाब हुए हैं और इससे केवल आमजनों में ही नहीं बल्कि बॉलिवुड में भी लोग खासे नाराज हैं। इस मामले पर हमेशा बेबाक रहने वाले ऋषि कपूर भी पीछे नहीं रहे और अपनी नाराजगी जता दी। ऋषि कपूर ने लगातार निर्भया के दरिंदों की फांसी टलने पर अपनी फेमस फिल्म 'दामिनी' में सनी देओल का डायलॉग 'तारीख पे तारीख' लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। बता दें कि ऋषि कपूर की फिल्म 'दामिनी' भी एक लड़की के गैंगरेप और उसके दोषियों को सजा दिलाने की कहानी थी और इस फिल्म के लिए सनी देओल को बेस्ट सपॉर्टिंग अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिला था। ज्ञात हो कि ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि और सनी देओल की इस मशहूर फिल्म 'दामिनी' का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया था। वैसे ऋषि कपूर के अलावा सोनल चौहान और कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने भी खासी नाराजगी जताई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर अब जूही चावला के साथ अगली फिल्म में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग दिल्ली में चल रही थी लेकिन तबीयत खराब होने के कारण ऋषि वापस मुंबई लौट गए थे। 

Related Posts