YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

दिल्‍ली दंगे अगर वोटों के ‎लिए है तो यह और भी बुरा है: सुनील शेट्टी

दिल्‍ली दंगे अगर वोटों के ‎लिए है तो यह और भी बुरा है: सुनील शेट्टी

दिल्‍ली दंगे अगर वोटों के ‎लिए है तो यह और भी बुरा है: सुनील शेट्टी
 पिछले दिनों दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर बॉलीवुड कलाकारों ने भी नाराजगी जाहिर की है और अब इसमें नया नाम सुनील शेट्टी का जुड़ गया है। सुनील ने कहा ‎कि यह बहुत ही दुखद है। इसके लिए हमें ब्‍लेम किया जाना चाहिए। इंसान होने के नाते हम लोगों में विश्‍वास करते हैं और कौन सही है, कौन गलत। इस पर चर्चा हो सकती है और यह लगातार होनी चाहिए। हालांकि  अगर यह वोटों के लिए है, पॉलिटिक्‍स के लिए है तो यह और भी बुरा है। उसे रोके जाने की जरूरत है। यह गेम समझ नहीं पा रहा हूं कि हो क्‍या रहा है लेकिन मुझे मालूम है कि यह दुखद है। हमारे लोगों की जिंदगी खत्‍म हो गई। कई वर्दीवालों की जिंदगी खत्‍म हो गई। जब आप एक सोल्‍जर को खोते हैं, जब आप एक आर्मी, नेवी या पुलिस अफसर को खोते हैं तो यह बताता है कि आप कहां से सोचना शुरू करते हैं। सुनील के मुताबिक सोशल मीडिया लोगों को प्रभावित कर रहा है। हमें सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म्‍स को सही तरीके से, ज्‍यादा समझदारी से यूज करना चाहिए। मैं लेफ्ट विंग से हूं, राइट विंग से हूं, इसे अभी रोकना चाहिए। हमें सही रास्‍ते पर चलकर शांति की जरूरत है। जो नॉनसेंस चीजें चल रही हैं, उन्‍हें अभी रोका जाना चाहिए।

Related Posts