YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भारत सरकार ने पाकिस्तान नेशनल डे का किया बहिष्कार: विदेश मंत्रालय

 भारत सरकार ने पाकिस्तान नेशनल डे का किया बहिष्कार: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाक दिवस का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। भारत की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि नहीं जाएगा। भारत ने यह कदम कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को भी आमंत्रित किए जाने के कारण उठाया है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के अधिकारी 23 मार्च को मनाए जाने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम से दूरी बनाए रखेगा। अधिकारी ने कहा, भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित होने वाले पाकिस्तानी राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में किसी भी आधिकारिक प्रतिनिधि को नहीं भेजने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि यह फैसला इसकारण किया गया है क्योंकि पाकिस्तान ने इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया।

Related Posts