YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

33 की उम्र में मां की तरह होने लगती महिलाएं -हालिया अध्ययन में हुआ खुलासा

33 की उम्र में मां की तरह होने लगती महिलाएं -हालिया अध्ययन में हुआ खुलासा

33 वर्ष की उम्र में महिलाएं अपनी मां की तरह होने लगती हैं। यह खुलासा हुआ है एक अध्ययन में। ताजे शोध के मुताबिक, महिलाओं का विद्रोही स्वभाव खत्म हो जाता है और वह अपनी मां के व्यवहार का अनुकरण करने लगती हैं। वहीं, पुरुष इसके एक साल बाद यानी 34वें साल में अपने पिता जैसे होने लगते हैं। अध्ययन में शामिल महिलाओं में से आधी ने यह स्वीकार किया कि इस उम्र में आकर उन्होंने अपनी मां का विरोध और उनके प्रति विद्रोह खत्म कर दिया है। उल्टा वह अब उनके जैसा ही व्यवहार करने लगी हैं। इस उम्र में आकर महिलाएं वही टीवी शो देखना शुरू कर देती हैं, जो उनकी मां देखती हैं। उनके शौक भी मां के जैसे होने लगते हैं। यहां तक कि उनके हाव-भाव भी अपनी मां जैसे होने लगते हैं। दरअसल, महिलाओं के व्यक्तित्व में यह बदलाव मातृत्व के कारण होते हैं। शारीरिक तौर पर उम्र में इजाफे के साथ-साथ व्यक्तित्व में भी परिवर्तन होने लगता है।  सर्वे में पुरुषों ने खुलासा किया कि वह 34 साल की उम्र से अपने पिता जैसे होने लगते हैं। सर्वे में शामिल पुरुषों ने कहा कि पिता बनने के बाद वह अपने पिता जैसा व्यवहार करने लगते हैं। वहीं, कुछ पुरुषों ने कहा कि मध्यम आयु वर्ग की उम्र के संकेत, जैसे कि गंजापन, वजन का बढ़ना, खाली कमरे में लाइट बंद कर देना जैसी आदतें और लक्षण भी इसका इशारा करती हैं कि वह अपने पिता की तरह हो रहे हैं। इतना ही नहीं इस उम्र में आकर पुरुष अपनी राजनीतिक विचारधारा भी अपने पिता जैसी बना लेते हैं। यह सर्वे डॉ. जूलियन डी सिल्वा ने कराया, जिसमें 2000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डी सिल्वा के मुताबिक जिंदगी के एक मोड़ पर आकर हम सभी अपने अभिभावकों जैसे होने लगते हैं और ऐसा होना खुशी की बात है, जिसे सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। हमारे अभिभावक दुनिया के सबसे बेहतर लोग होते हैं। इस बदलाव में अभिभावक बनना सबसे अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा जीवनशैली भी मायने रखती है।

Related Posts