YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा की दबाई गर्दन

अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा की दबाई गर्दन

अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा की दबाई गर्दन
हाल ही में अर्जून कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्‍म "संदीप और पिंकी फरार" का ट्रेलर रिलीज हुआ है। बताया गया ‎कि कई फैंस इस फिल्‍म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्यों‎कि, यह फिल्म करीब दो साल से लटकी पड़ी थी, ले‎किन अब इसका ट्रेलर सामने आ गया है। बता दें ‎कि इस ‎फिल्म के डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी हैं। ट्रेलर देखकर बताया जा रहा है ‎कि इस फिल्‍म में परिणीति चोपड़ा ने उनकी आज तक की करियर की सबसे बेस्‍ट एक्टिंग की है। ऐसा लग रहा है इस फिल्‍म में उन्‍होंने अपनी जान फूंक दी है। हालांकि अर्जून कपूर भी कुछ कम नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन यह कहना बिल्‍कुल गलत नहीं होगा कि एक्टिंग में परिणीति ने उन्‍हें मात दे दी है। बताया गया ‎कि एक्‍ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपने भाई अर्जुन कपूर के इस फिल्‍म को शेयर करते हुए उनकी तारीफ कर उनको बधाई दी। ट्रेलर के बारे में बताया गया ‎कि इसकी शुरुआत अर्जुन के कार में बैठेने से होती हैं तभी परिणीति भागी-भागी उनके पास आती हैं और उन्‍हें दिल्‍ली से बाहर ले जाने को कहती हैं। जिसके बदले में वह कोई भी किमत चुकाने को तैयार रहती हैं। वह काफी डरी हुई नजर आती हैं। वहीं अर्जुन काफी सीरियस लुक में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद शुरू होता है सस्‍पेंस का खेल। कई लोग इन दोनों का पीछा करते हैं। इन्‍हें मारने की कोशिश करते हैं। ट्रेलर देखकर तो यही लग रहा है कि परिणीति कुछ गलत काम कर फरार हुई जिसकी कीमत उन्‍हें अपनी लग्‍जरी लाइफ को छोड़ कर सामान्‍य जिंदगी जी कर चुकानी पड़ रही है। हालांकि ट्रेलर से अब तक यह तो साफ नहीं हुआ, यह तो अब मूवी रिलीज होने के बाद पता चल पाएगा परिणीति चोपड़ा किससे और क्‍यों भाग रही हैं। बता दें कि यह ‎फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है।

Related Posts