YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

हमेशा बर्तनों को धोकर खाये खाना: ‎रिसर्च

हमेशा बर्तनों को धोकर खाये खाना: ‎रिसर्च

हमेशा बर्तनों को धोकर खाये खाना: ‎रिसर्च
 लोगो को खाना हमेशा बर्तनों को धोकर खाना चा‎हिए है। दरअसल, बर्तनो में कई प्रकार के कीटाणु पाये जाते हैं। एक हालिया रिसर्च में सामने आया है कि कई बार लोग खाने के साथ प्लास्टिक के 100 से ज्यादा सूक्ष्म कण भी निगल जाते हैं। जो‎कि शरीर के ‎लिये नुकसानदायक होते हैं। दरअसल, सिंथेटिक कपड़े से निकलने वाले पॉलिमर घरेलू धूल में मिल जाते हैं, जो हमारे खाने की प्लेटों पर जमा हो जाते हैं, जो खाने के दौरान हमारे शरीर में चले जाते हैं। यह रिसर्च ब्रिटेन की हेरियट वाट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की। उन्होंने रिसर्च के लिए तीन घरों में खाने के टेबल पर रखे चिपचिपे धूल लगे कुछ पेंट्री बर्तनों की जांच की। ‎जिसमें पाया गया कि पेंट्री डिशेज में प्लास्टिक के 14 कण पाये गए, जो 114 प्लास्टिक फाइबर के बराबर होता है, जो औसतन प्रत्येक डिनर की थाली में पाए जाते हैं। इस रिसर्च में निष्कर्ष निकला कि औसत व्यक्ति साल में सामान्य तौर पर खाते समय 68415 खतरनाक माने जाने वाले प्लास्टिक फाइबरों को खाने के साथ-साथ निगल जाते हैं। हेरियट वाट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर टेड हेनरी ने कहा कि हम नहीं जानते कि ये फाइबर कहां से आते हैं, लेकिन लगता है कि यह हमारे घर के भीतर और बाहरी वातावरण में ही मौजूद होते हैं।

Related Posts