YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

धोनी टी20 विश्व कप में भारत के लिए फायदेमंद रहेंगे : हेराथ

धोनी टी20 विश्व कप में भारत के लिए फायदेमंद रहेंगे : हेराथ

धोनी टी20 विश्व कप में भारत के लिए फायदेमंद रहेंगे : हेराथ
श्रीलंकाई स्पिनर रंगना हेराथ ने कहा है कि आगामी टी20 विश्वकप में अगर पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी खेलते हैं तो भारतीय टीम को लाभ होगा। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए भारत आये हेराथ ने टीम की जर्सी लॉन्च किये जाने के अवसर पर कहा कि धोनी भले ही पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप के बाद से ही नहीं खेले हैं लेकिन इसके बाद भी वह विश्व कप के लिए टीम में जगह हासिल करने के दावेदारों में शामिल हैं। धोनी इतने अनुभवी है कि बिना कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हुए भी सीधे ही विश्वकप खेल सकते हैं। 
 हेराथ ने कहा, 'मुझे लगता है कि आगामी आईपीएल में धोनी के प्रदर्शन पर चयनकर्तओं की नजरें रहेगी। अगर धोनी विश्व कप में खेलते हैं तो यह भारत के लिए यह फायदे वाली स्थिति होगी। उनके पास लंबा अनुभव हैं और बेहतरीन खेल कौशल भी।' हेराथ ने कहा कि धोनी के पास अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने का इतना अनुभव है कि वह विश्व कप में किसभी भी प्रकार के दबाव का सामना कर सकते हैं। वहीं हेराथ के साथ भारत आये पूर्व ऑलराउंडर फरवीज महरूफ का मानना है कि अभी इंग्लैड के बेन स्टोक्स तीनों फॉर्मेट के श्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। इसके आलवा महरूफ ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी विश्व स्तर का क्रिकेटर बताया है। 

Related Posts