YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

होली पर याद आते हैं ये गीत 

होली पर याद आते हैं ये गीत 

होली पर याद आते हैं ये गीत 
बॉलीवुड फिल्मों के कुछ यादगार गीत होली के कारण ही याद किये जाते हैं। इन गीतों को हर होली पर बजाया जाता है यहां तक कि होली के गीतों ने फिल्म से ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। ऐसी ही कुछ फिल्में जो होली पर याद आती हैं। इनके बिना होली अधूरी सी लगती है। 
सिलसिला (1981)
होली की पार्टी हो और अमिताभ बच्चन के सुपरहिट गीत ना हो। ऐसा होना संभव नहीं है। बिग बी ने होली पर कई हिट गीत दिए हैं। उनकी फिल्म सिलसिला का गाना 'रंग बरसे भीगी चुनरवाली' आज भी लोगों को झूमने और थिरकने को मजबूर करता है। यह गाना अमिताभ, रेखा और जया बच्चन पर फिल्माया गया है। होली का रंग इस गाने के बिना अधूरा माना जाता है।
बागबान (2003)
फिल्म बागबान का गाना 'होली खेले रघुवीरा' अमिताभ और हेमा मालिनी के बीच फिल्माया गया था। होली का यह सीक्वेंस कमाल का बन पड़ा था। जहां पर बिग बी-रेखा के साथ झूमते दिखते हैं। अमिताभ-हेमा मालिनी ने इस गीत में शानदार डांस किया था।
शोले (1975)
अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और जया बच्चन स्टारर फिल्म शोले का गाना 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं' में हेमा मालिनी ने डांस किया था। रंगों और गुलाल से खेलते हेमा-धर्मेंद्र के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी।
नवरंग (1959)
फिल्म नवरंग का होली गीत 'अरे जा रे हट नटखट' हर साल होली के मौके पर बजाया जाता है। ये क्लासिकल है. एक ऐसा गाना है जिसे होली के मौके पर जरूर बजाया जाता है।
मदर इंडिया (1957)
मदर इंडिया' का होली गीत 'होली आई रे' आज भी म्यूजिक लवर्स के बीच आज भी हिट है। इस क्लासिकल गीत को होली पार्टियों में अक्सर बजाया जाता है। यह गीत नरगिस, सुनील दत्त, शशिकला और राजकुमार पर फिल्माया गया है। यह गीत उस दौर की सबसे मशहूर गायिका शमशाद बेग़म ने गाया था। 
ये जवानी है दीवानी (2013)
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी का सुपरहिट गीत बलम पिचकारी यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर है। यह गीत चार्टबस्टर्स पर शीर्ष-5 में शामिल रहा है। दीपिका-रणबीर की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। यह गीत होली के मौके पर जरूर बजाया जाता है।
'टू स्टेट्स' 
आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की 'टू स्टेट्स' को कोई कैसे भूल सकता है। फिल्म एक लव स्टोरी थी जिसमें दोनों स्टार्स ने न सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि शूटिंग के लिए ऑफ स्क्रीन भी जम कर होली खेली। फिल्म अभिषेक वर्मन के निर्देशन में 2014 को रिलीज हुई थी।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
2017 में रिलीज हुई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में भी आलिया और वरुण पर होली का गीत फिल्माया गया था जो मूवी का टाइटल गीत भी था। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण-आलिया का होली वाला गीत ही नहीं उनके सभी रोमांटिक गाने हिट हुए थे।
पद्मावत
बीते साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'पद्मावत' में भी राजा रत्न सिंह बने शाहिद कपूर ने रानी पद्मावत का किरदार निभाने वाली दीपिका के साथ रोमांटिक होली खेली थी। फिल्म में होली पर बेस्ड एक फोक गीत फिल्माया गया है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
जॉली एलएलबी 2
अक्षय की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में भी एक गजब का होली गीत है। फिल्म के इस धमाकेदार गाने पर अक्षय अभिनेत्री हुमा कुरैशी संग थिरकते भी दिखे। इस गाने का नाम है 'गो पागल'।
टॉयलेट एक प्रेमकथा
2017 में रिलीज हुई फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' में भी होली का एक रोमांटिक गीत है। अक्षय और भूमि पेडनेकर दोनों ने फिल्म के इस होली गीत 'गोरी तू लठ्ठ मार' पर बेहतरीन अदाकारी दी है। गाने में दोनों सितारों ने बरसाने वाली लठ्ठमार होली की याद दिला दी।
रामलीला
2013 में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रामलीला' में दोनों एक्टर्स का होली रोमांटिग सीन इतना पसंद किया गया था कि कई बड़े फिल्मकारों ने उसे मास्टर पीस तक कह डाला था।
रांझड़ा
साल 2013 में आई दक्षिण के सितारे धानुष और सोनम कपूर दोनों ने एक-दूसरे को मूवी के टाइटल गीत पर प्यार से रंग लगाया था।
ये जवानी है दीवानी
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में भी एक होली गीत है। जो पहले लोकगीत हुआ करता था उसे रीमेक किया गया है। वो गाना था 'बलम पिचकारी' जिस पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने जम कर होली खेली थी।
एक्शन रीप्ले
2010 में रिलीज हुई फिल्म 'एक्शन रीप्ले' में भी होली पर एक गीत फिल्माया गया है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में 'छान के मोहल्ला' सारा देख लिया गाने पर होली के रंग खेले थे। 

Related Posts